• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

ग्रेटर नोएडा : दोहरे हत्याकांड में दो गिरफ्तार, कैश, मोबाइल और चाकू बरामद

Greater Noida: Two arrested in double murder, cash, mobile and knife recovered - Greater Noida News in Hindi

ग्रेटर नोएडा । ग्रेटर नोएडा की पॉश चेरी काउंटी सोसाइटी में बिजनेसमैन बुजुर्ग दंपत्ति के डबल मर्डर मामले में पुलिस को कामयाबी हासिल लगी है। पुलिस ने इस घटनाक अंजाम देने वाले दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। यह हत्या कथित तौर लूटपाट का विरोध करने पर हुई थी। पुलिस ने दोनों आरोपियों के पास से 72 हजार रुपये, एक चैक बुक, फोन, खून से लथपथ कपड़े और एक चाकू भी बरामद किया है।

दरअसल घटना को अंजाम देने वाले मुख्य आरोपी अमन उर्फ हयात खान और उसके साथी सौरभ को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी अमन पिछले कुछ महीनों से मृतक के साथ उनकी ग्रॉसरी दुकान पर पहचान छुपा कर काम कर रहा था।

पुलिस द्वारा जानकारी देते हुए बताया कि, थाना बिसरख पुलिस/एसओजी टीम(अपराध शाखा) द्वारा थाना क्षेत्र बिसरख मे हुए दोहरे हत्याकांड का सफल अनावरण करते हुए 2 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।

अपर पुलिस आयुक्त ने बताया कि, आरोपी अमन उर्फ हयात खान आदतन अपराधी है, जिसका असली नाम हयात खान है। वह पिछले चार-पांच महीने से बिजनेसमैन विनय गुप्ता की ग्रॉसरी दुकान पर पहचान छुपाकर काम कर रहा था। वहीं आरोपी ने अपने घर का पता भी गलत बताया था। अमन उर्फ हयात खान ने वारदात को अंजाम देने की योजना अपने साथी सौरभ के साथ मिलकर बनाई थी।

उन्होंने बताया कि दंपति की हत्या का खुलासा करने वाली पुलिस टीम को पुलिस आयुक्त आलोक सिंह द्वारा एक लाख रुपये की पुरस्कार देने की घोषणा भी की गई है।

दरअसल दोनों ने योजना बनाई की पैसा लूट कर कुछ काम किया जाएगा। जानकारी के अनुसार मृतक अक्सर काम की वजह से आरोपी अमन को डांटते रहते थे, जिसकी वजह से आरोपी उनसे नफरत करने लगा था। वहीं दिन भर का सारा पैसा मृतक अपने साथ घर ले जाते थे। जिसकी जानकारी दोनों आरोपियों को थी और उनकी पैसे पर निगाह बनी हुई थी। इसके बाद दोनों ने मिलकर पैसा लूटने की योजना बनाई और इस घटना को अंजाम दिया।

दरअसल 3 अक्टूबर को थाना बिसरख क्षेत्र की चैरी काउंटी सोसाइटी मे निवास करने वाले दम्पत्ति विनय कुमार तथा नेहा गुप्ता की उनके फ्लैट मे अज्ञात बदमाश के द्वारा हत्या कर दी गई थी। जिस सम्बन्ध में थाना बिसरख पर अभियोग पंजीकृत किया गया था। जिसका सफल अनावरण करते हुए पुलिस द्वारा अभियुक्त अमन हयात खान को गिरफ्तार किया गया। (आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Greater Noida: Two arrested in double murder, cash, mobile and knife recovered
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: greater noida, arrest, murder, cash, mobile, knife, recovered, crime news in hindi, crime news, greater noida news, greater noida news in hindi, real time greater noida city news, real time news, greater noida news khas khabar, greater noida news in hindi
Khaskhabar UP Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

क्राइम

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved