गाज़ियाबाद। केंद्रीय मंत्री वी के सिंह ने नीतीश कुमार के
द्वारा दिए गए योग पर बयान पर चुटकी ली है। उन्होंने इसे राजनीति बताया है।दरअसल योग दिवस पर गाजियाबाद में भी
योग हुआ। जिसमें केंद्रीय मंत्री वी के सिंह समेत सभी अधिकारी शामिल हुए।
मंत्री सुरेश खन्ना भी शामिल हुए । बारिश की आशंका की वजह से पहला योग
कार्यक्रम गाज़ियाबाद के कविनगर रामलीला मैदान से हटाकर आईएमएस कॉलेज
में रखा गया था। गाज़ियाबाद में सुबह के समय ही बारिश हुई। लेकिन बारिश के
बावजूद गाजियाबाद में योग करने बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। योग करने के
लिए केंद्रीय राज्यमंत्री वी के सिंह और प्रदेश के नगर विकास मंत्री सुरेश
खन्ना, गाजियाबाद के महापौर आशु वर्मा, जिलाधिकारी मिनिस्ती एस,जीडीए
उपाध्यक्ष कंचन वर्मा, सहित जनपद के बड़े अधिकारियों ने भी योग किया। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
इस
अवसर पर विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने भाग लिया। वहीं बड़ी संख्या में
समाजसेवी और राजनीतिक लोग मौजूद रहे। वी के सिंह और तमाम बी जे पी नेता
समेत अधिकारी इसके बाद संजय नगर के स्टेडियम में गए। वी के सिंह ने कहा की
कोई वर्क लोड नहीं है । सभी अधिकारी साथ दे रहे हैं ।उन्होंने नीतीश के
योग को लेकर आए बयान को लेकर कहा की योग में भी वो राजनीति तलाश रहे हैं,
ऐसा नहीं करना चाहिए। अखिलेश के साइकिल चलने को लेकर उन्होंने कहा की
साइकिल भी चलानी चाहिए। सुबह के समय मंत्री वी के सिंह काफी मजाकिया अंदाज़
में नज़र आये। इसके अलावा भारी संख्या में आये स्कूली बच्चों की मौजूदगी ने
योग को एक आकर्षक रंग भी दिया। अधिकारियों की मौजूदगी में योग करने आये
बच्चे भी काफी उत्साहित दिखाई दिए।
गिरफ्तारी पर संजय सिंह बोले - यह पीएम मोदी के डर और पीड़ा का सबूत है
क्रिकेटर शिखर धवन को आयशा मुखर्जी से तलाक मिला, कोर्ट ने मानसिक क्रूरता का आरोप बरकरार रखा
वह दिन दूर नहीं, जब केजरीवाल भी जेल के सलाखों में होंगे - मनोज तिवारी
Daily Horoscope