• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

गाजियाबाद में तेज रफ्तार थार ने पीआरवी में मारी टक्कर, होमगार्ड की मौत, कांस्टेबल घायल

A speeding Thar collided with a PRV in Ghaziabad, killing a home guard and injuring a constable. - Ghaziabad News in Hindi

गाजियाबाद । गाजियाबाद के क्रॉसिंग रिपब्लिक थाना क्षेत्र में देर रात तेज रफ्तार और अनियंत्रित थार ने पुलिस रिस्पॉन्स व्हीकल (पीआरवी) को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में पीआरवी पर तैनात दो पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान होमगार्ड कपिल कुमार की मौत हो गई। वहीं, हादसे में घायल कांस्टेबल प्रवीण का अस्पताल में इलाज जारी है। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर थार चालक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, घटना 12 अगस्त 2026 की रात करीब 11:15 बजे की है। पीआरवी नंबर 9619 पर गौतमबुद्ध नगर के गौर सिटी-2 से एक इवेंट प्राप्त हुआ था। सूचना मिलने के बाद पीआरवी पर तैनात पुलिसकर्मी तत्काल मौके के लिए रवाना हुए। बताया गया कि पीआरवी क्रॉसिंग रिपब्लिक थाना क्षेत्र से होते हुए गौतमबुद्ध नगर की ओर जा रही थी। इसी दौरान रास्ते में लाल रंग की एक थार तेज रफ्तार से आती दिखाई दी। पुलिस के अनुसार थार चालक वाहन को काफी तेज गति और अनियंत्रित तरीके से चला रहा था। इसी दौरान थार ने पीआरवी में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पीआरवी में मौजूद कांस्टेबल प्रवीण और होमगार्ड कपिल कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे के तुरंत बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घायल पुलिसकर्मियों को तत्काल उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने दोनों का इलाज शुरू किया, लेकिन होमगार्ड कपिल कुमार की हालत गंभीर बनी रही। इलाज के दौरान कपिल कुमार ने दम तोड़ दिया।
वहीं, कांस्टेबल प्रवीण का उपचार अस्पताल में जारी है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधिकारियों ने मामले का संज्ञान लिया और आरोपी चालक के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी। क्रॉसिंग रिपब्लिक थाना पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने दुर्घटना में शामिल लाल रंग की थार को कब्जे में ले लिया है और आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है।
सहायक पुलिस आयुक्त वेव सिटी प्रियाश्री पाल ने बताया कि घटना में दो पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हुए थे। उपचार के दौरान होमगार्ड कपिल कुमार की मृत्यु हो गई, जबकि दूसरे घायल पुलिसकर्मी का इलाज चल रहा है। उन्होंने बताया कि आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है और वाहन को भी पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-A speeding Thar collided with a PRV in Ghaziabad, killing a home guard and injuring a constable.
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: ghaziabad, thar, police response vehicle, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, ghaziabad news, ghaziabad news in hindi, real time ghaziabad city news, real time news, ghaziabad news khas khabar, ghaziabad news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved