• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप

Accused of rape by swindle wedding - Chitrakoot News in Hindi

चित्रकूट। उत्तर प्रदेश में चित्रकूट जिला मुख्यालय कर्वी के एक युवक के खिलाफ एक युवती ने शादी का झांसा देकर पिछले चार साल से कथित रूप से दुष्कर्म करने का आरोप बुधवार को लगाया है। कर्वी कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) अनिल सिंह ने बताया, "पुलिस चौकी शिवरामपुर क्षेत्र के एक गांव की 23 साल की युवती ने शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें उसने आरोप लगाया है कि युवक शादी का झांसा देकर उसके साथ पिछले चार साल से दुष्कर्म कर रहा है। उसने शादी करने का एक इकरारनामा भी लिखा है, लेकिन अब वह मुकर गया है और फरवरी में दूसरी लड़की से शादी करने जा रहा है।" पीड़िता के हवाले से उन्होंने बताया कि 'युवक' युवती के नाम पांच लाख रुपये का बैंक ऋण भी निकलवा चुका है। सिंह ने बताया कि पीड़िता की शिकायत के आधार पर आरोपी युवक को पूछताछ के लिए बुधवार को कोतवाली बुलाया गया है। (आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Accused of rape by swindle wedding
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: accused, rape, swindle, wedding, crime news in hindi, crime news, chitrakoot news, chitrakoot news in hindi, real time chitrakoot city news, real time news, chitrakoot news khas khabar, chitrakoot news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

क्राइम

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved