• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

बदायूं में मानसिक तौर पर बीमार पति ने की पत्नी की हत्या

Mentally ill husband murdered his wife in Badaun - Budaun News in Hindi

बदायूं । उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले के गांगोली गांव में मानसिक बीमारी से पीड़ित एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। पति ने यह कदम तब उठाया जब पत्नी सो रही थी। पुलिस ने बताया कि गुरुवार को पति सुखदेव जल्दी जाग गया और उसने दरांती से सोती हुई पत्नी ऊषा देवी पर कई बार वार कर उसकी हत्या कर दी। महिला की चीखें सुनकर बाकी परिजन कमरे में पहुंचे और उसे बचाया लेकिन इलाज मिलने से पहले ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आगे बताया कि सुखदेव का कई सालों से इलाज चल रहा था लेकिन वो अक्सर हिसक हो जाता था। परिजनों ने कहा है कि उन्होंने ऐसा कभी नहीं सोचा था कि वह ऐसा कदम उठा लेगा। सुखदेव की 22 साल पहले ऊषा देवी से शादी हुई थी और उनके 3 बच्चे हैं। फैजगंज बेहता पुलिस स्टेशन के एसएचओ अजय चाहर ने कहा, "हमने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उसके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी बार-बार अपना बयान बदल रहा है। हम उसकी मानसिक बीमारी को लेकर जानकारी जुटा रहे हैं। उसकी गिरफ्तारी को लेकर कोर्ट निर्णय लेगा।"
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Mentally ill husband murdered his wife in Badaun
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: up news, up crime news, up hindi news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, budaun news, budaun news in hindi, real time budaun city news, real time news, budaun news khas khabar, budaun news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved