• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

पर्यटन स्थल सीतामढ़ी में युवक गंगा में डूबा, 2 बचे

Youth found in Sitamarhi tourist resort, 2 left - bhadohi News in Hindi

भदोही। उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के प्रमुख पर्यटन स्थल सीतामढ़ी में सैर-सपाटा करने आए इलाहाबाद जिले के तीन युवक रविवार को गंगा स्नान के दौरान डूबने लगे। घाट पर मौजूद गोताखोरों ने दो को बचा लिया, लेकिन एक युवक की गंगा में डूबने से मौत हो गई।

घटना की सूचना पर जिलाधिकारी राजेंद्र प्रसाद भी घाट पर पहुंचे। पर्यटकों के लिए यह स्नान घाट 'डेंजर जोन' साबित हो रहा है। तीन माह के दौरान यहां आधे दर्जन से अधिक युवा पर्यटकों की मौत हो चुकी है।

जिलाधिकारी ने बताया कि बढ़ती घटनाओं को देखते हुए बैरिकेडिंग कराई गई थी और सतर्कता बरतने की चेतावनी भी लिखी गई थी। लेकिन इसके बाद भी लोग जिला प्रशासन की हिदायतों को किनारे रखा। इसी वजह से इस तरह की घटनाएं हुईं। उधर, फादर्स डे के दिन बेटे के खोने का गम पिता और परिजनों के चेहरे पर साफ दिख रहा था।

इलाहाबाद जिले के हंडिया कोतवाली के भींटी रामनाथी गांव निवासी अनिल मौर्या (22) पुत्र महेंद्र मौर्य और इसी गांव का दिनेश कुमार मौर्या (24) पुत्र बृजेश मौर्या के अलावा किरांव धुनुपुर निवासी मनीष मौर्या (25) पुत्र विजय प्रकाश रविवार करीबी पर्यटन स्थल सीतामढ़ी में घूमने आए थे। सुबह तकरीबन 9:15 बजे तीनों साथी गंगा में स्नान करने लगे। तभी मनीष स्नान के दौरान गंगा में डूबने लगा उसे बचाने के लिए अनिल और दिनेश आगे बढ़े लेकिन वह दोनों डूबने लगे।

इस दौरान घाट पर मौजूद मल्लाह और गोताखोर डूब रहे मनीष और दिनेश को बचा लिया, लेकिन अनिल गंगा में डूब गया। गोताखोंरों के अथक प्रयास के बाद लगभग 10: 30 बजे उसका शव निकाला गया। बाद में जिले की कोइरौना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

उधर जिलाधिकारी ने घटना स्थल का निरीक्षण भी किया। जान बचाने वाले गोताखोरों की प्रसंशा किया। ग्रामीणों की तरफ से उनके पास आवास सुविधा उपलब्ध न होने पर कहा जल्द ही आवास उपलब्ध कराया जाएगा।

जिलाधिकारी ने बताया कि यहां निर्देश के बाद डेंजर जोन एरिया को बांस, बल्ली और रस्सियों से सुरक्षित कर दिया गया था। जल्द ही यहां बड़ा चेतावनी बोर्ड लगाया जाएगा। जब तक पानी कम है, वहां और मजबूत बैरिकेडिंग कराई जाएगी। जिलाधिकारी ने पर्यटकों से चेतावनी को नजरअंदाज न करने की हिदायत दी।

--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Youth found in Sitamarhi tourist resort, 2 left
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: up news, up hindi news, up crime, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, bhadohi news, bhadohi news in hindi, real time bhadohi city news, real time news, bhadohi news khas khabar, bhadohi news in hindi
Khaskhabar UP Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved