• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

बांदा : सरेआम सडक़ पर आपस में भिड़े भाजयुमो कार्यकर्ता

बांदा। उत्तर प्रदेश के बांदा जिला मुख्यालय के सामने शनिवार की मध्य रात्रि भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा (भाजयुमो) के दो गुट आपस में सरेआम सडक़ पर भिड़ गए। पुलिस ने बाद में दोनों पक्षों के बीच समझौता कराकर मामला शांत किया।

दरअसल, हुआ यह कि शनिवार की मध्य रात्रि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के युवा मोर्चा के अध्यक्ष अतुल मोहन द्विवेदी व पूर्व जिलाध्यक्ष पुष्कर द्विवेदी के दो दर्जन समर्थक नगर कोतवाली के सामने आपस में ही भिड़ गए और एक-दूसरे से हाथापाई व अभद्रता करने लगे। इस बीच वहां मौजूद पुलिसकर्मी तमाशबीन बने रहे। भाजयुमो कार्यकर्ताओं का आपसी उग्र प्रदर्शन करीब पौने घंटे तक चलता रहा। बाद में पुलिस के अधिकारी ने सरकार की छवि खराब होने की दुहाई देकर दोनों पक्षों में समझौता करवा कर मामले का पटाक्षेप किया।



ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Bharatiya Janata Yuva Morcha members fight with each other in Banda
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bharatiya janata yuva morcha, banda, bharatiya janata yuva morcha members, uttar pradesh, bjp, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, banda news, banda news in hindi, real time banda city news, real time news, banda news khas khabar, banda news in hindi
Khaskhabar UP Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved