• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

बाबा सिद्दीकी हत्याकांड: मुंबई पुलिस ने बहराइच से दो लोगों को हिरासत में लिया

Baba Siddiqui murder case: Mumbai Police detains two people from Bahraich - Bahraich News in Hindi

बहराइच । एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी हत्याकांड की जांच करते-करते मुंबई पुलिस यूपी के बहराइच पहुंच गई है। पुलिस ने मंगलवार को हत्यारोपी धर्मराज कश्यप के दो रिश्तेदारों हरीश और अनुराग कश्यप को हिरासत में लिया है। मुंबई क्राइम ब्रांच और स्पेशल सेल की संयुक्त टीम ने मंगलवार को बहराइच के गण्डारा क्षेत्र में छापेमारी की और दोनों को हिरासत में लिया। जानकारी के अनुसार, यह दोनों बाबा सिद्दीकी की हत्या में शामिल आरोपियों के साथ मिलकर कबाड़ का कारोबार करते थे। मुंबई पुलिस का दावा है कि इन दोनों युवकों से अहम सुराग मिल सकता है। बता दें कि एनसीपी नेता की 12 अक्टूबर की देर रात बांद्रा के निर्मल नगर में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। जब वो अपने बेटे के दफ्तर से बाहर निकल रहे थे, तभी उन पर गोलियां दागी गईं। इस घटना को तीन लोगों ने मिलकर अंजाम दिया था। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए थे, लेकिन कुछ ही देर बाद दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया था।
66 वर्षीय नेता को तीन गोलियां लगी थी। इसके बाद उन्हें लीलावती अस्पताल ले जाया गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। बाबा सिद्दीकी को 'वाई' श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की गई थी।
पुलिस हिरासत में पूछताछ के दौरान आरोपियों ने दावा किया कि उन्हें सिद्दीकी या उनके कांग्रेस विधायक बेटे जीशान को मारने के लिए सुपारी मिली थी।
इसी बीच, एनसीपी नेता की हत्या के एक दिन बाद लॉरेंस बिश्नोई गुट ने इस हत्याकांड की जिम्मेदारी ली है। लॉरेंस बिश्नोई गैंग के सदस्य का एक फेसबुक पोस्ट में कहा था कि हमारी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है पर जो भी सलमान खान और दाऊद गैंग की हेल्प करेगा अपना हिसाब किताब लगा के रखना, हमारे किसी भी भाई को कोई भी मरवाएगा तो हम प्रतिक्रिया जरूर देंगे, हमने पहले वार कभी नहीं किया। जय श्रीराम जय भारत सलाम शहीदां नू।
पुलिस इस पूरे मामले में हर एंगल से जांच कर रही है। पुलिस इस घटना में लॉरेंस बिश्नोई की भूमिका की जांच की जा रही है, ताकि पूरी स्थिति स्पष्ट हो सके।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Baba Siddiqui murder case: Mumbai Police detains two people from Bahraich
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: baba siddiqui murder case, baba siddiqui, mumbai police, mumbai, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bahraich news, bahraich news in hindi, real time bahraich city news, real time news, bahraich news khas khabar, bahraich news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved