बहराइच । नेपाल में हालिया भीषण प्राकृतिक आपदा से हुई जनहानि के बीच उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नेपाल और भारत के प्रभावित परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि नेपाल भारत का केवल राजनीतिक रूप से मित्र राष्ट्र नहीं, बल्कि दोनों देशों की साझा सांस्कृतिक विरासत का अभिन्न हिस्सा है। नेपालगंज रोड-नानपारा-बहराइच रेल खंड की शुरुआत को उन्होंने सीमा क्षेत्र की सुरक्षा और सुविधा के साथ-साथ पूरे क्षेत्र की समृद्धि और विकास के लिए महत्वपूर्ण कदम बताया। नेपाल में हाल में आई विनाशकारी बाढ़ में बड़े पैमाने पर जनहानि हुई है और बचाव एवं राहत अभियान जारी है।
सीएम योगी ने कहा कि इस त्रासदी में नेपाल के जिन परिवारों ने अपने सदस्यों को खोया है, उनके साथ भारत के उन परिवारों के प्रति भी वह संवेदना व्यक्त करते हैं, जिनके अपने इस आपदा की चपेट में आए हैं। उन्होंने कहा कि नेपाल भारत के लिए केवल एक मित्र राष्ट्र नहीं है, बल्कि दोनों देशों की हजारों वर्षों पुरानी सांस्कृतिक विरासत साझा है। उन्होंने कहा कि भगवान पशुपतिनाथ से लेकर काशी विश्वनाथ तक, गोरखा से लेकर गोरखपुर तक और जनकपुर से लेकर अयोध्या तक दोनों देशों के बीच आस्था, संस्कृति और परंपरा के गहरे संबंध हैं। दोनों देशों के लोग एक-दूसरे के धार्मिक और सांस्कृतिक स्थलों पर जाकर इस साझा विरासत का सम्मान करते हैं।
उन्होंने बहराइच के ऐतिहासिक महत्व को रेखांकित करते हुए महाराजा सुहेलदेव का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि करीब एक हजार वर्ष पहले महाराजा सुहेलदेव ने इसी बहराइच की धरती पर विदेशी आक्रांता सालार मसूद को पराजित कर भारत की धरती को विदेशी आक्रांताओं से मुक्त रखने का कार्य किया था। उन्होंने कहा कि यह आश्चर्यजनक है कि आजादी के बाद भी दशकों तक महाराजा सुहेलदेव जैसे महान योद्धा को विस्मृत रखा गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिस विदेशी आक्रांता ने भारत को अपमानित करने का प्रयास किया, उसके नाम पर यहां उर्स और मेले आयोजित कराए जाते थे, जबकि महाराजा सुहेलदेव की विजयगाथा को पीछे कर दिया गया था। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
सीएम योगी ने कहा कि आज परिस्थितियां बदल चुकी हैं। विदेशी आक्रांता के नाम पर कोई आयोजन नहीं हो रहा है, बल्कि महाराजा सुहेलदेव की वीरता और विजयगाथा को समर्पित भव्य स्मारक बनकर तैयार हो चुका है। ‘रेल कनेक्टिविटी सिर्फ सीमा की सुरक्षा नहीं, पूरे क्षेत्र की समृद्धि का माध्यम’ मुख्यमंत्री ने नेपालगंज रोड-नानपारा-बहराइच रेल कनेक्टिविटी को क्षेत्र के लिए बड़ा परिवर्तनकारी कदम बताया। उन्होंने कहा कि यहां से शुरू होने वाली पहली ट्रेन रुपईडीहा से वाराणसी में बाबा विश्वनाथ के धाम तक पहुंचाने का काम करेगी। वाराणसी सिटी तक सीधी रेल सुविधा से सीमावर्ती क्षेत्र के लोगों को काशी से जोड़ने के साथ धार्मिक पर्यटन को भी नई गति मिलेगी। नेपालगंज रोड-नानपारा-बहराइच रेल खंड के साथ कई ट्रेनों के नेपालगंज रोड तक विस्तार की शुरुआत भी की गई है। नई रेल कनेक्टिविटी से नेपालगंज रोड से बहराइच, गोंडा, गोरखपुर और वाराणसी तक आवागमन आसान होगा। इससे सीमा क्षेत्र में व्यापार, पर्यटन और सांस्कृतिक संपर्क को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।
उन्होंने कहा कि यह कनेक्टिविटी केवल सीमा क्षेत्र की सुरक्षा और सुविधा के लिए महत्वपूर्ण नहीं है, बल्कि पूरे क्षेत्र की समृद्धि का रास्ता खोलने वाली है। इसके माध्यम से क्षेत्र में विकास की अनंत संभावनाएं पैदा होंगी। उद्योग लगेंगे, व्यापार बढ़ेगा, पर्यटन और कृषि को नया आयाम मिलेगा। उन्होंने कहा कि बहराइच के समीप स्थित कतर्नियाघाट इको-टूरिज्म क्षेत्र की संभावनाओं को भी नई रेल कनेक्टिविटी से बल मिलेगा। बेहतर आवागमन से देश के दूसरे हिस्सों से पर्यटकों के लिए इस प्राकृतिक पर्यटन केंद्र तक पहुंच आसान होगी। ‘जिस क्षेत्र में इंसेफेलाइटिस से मासूम दम तोड़ते थे, वहां बीमारी का उन्मूलन हुआ’ मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में पूर्वी उत्तर प्रदेश और तराई क्षेत्र में कभी कहर बरपाने वाली इंसेफेलाइटिस बीमारी का भी उल्लेख किया।
उन्होंने पिछली सरकारों पर बीमारी को ‘अज्ञात बीमारी’ बताकर मासूम बच्चों की मौत पर पर्दा डालने का आरोप लगाया। सीएम योगी ने कहा कि जब उत्तर प्रदेश में डबल इंजन की सरकार आई तो सरकार ने समस्या से आंखें नहीं फेरीं और न ही जनता की आंखों में धूल झोंकी। सरकार ने बीमारी की पहचान करने, उसके कारणों को खोजने और उसके उन्मूलन का संकल्प लिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश में जिस तरह माफिया का सफाया हुआ है, उसी तरह इंसेफेलाइटिस जैसी बीमारियों पर भी प्रभावी नियंत्रण स्थापित हुआ है।
उन्होंने कहा कि कभी जिस मौसम में यह क्षेत्र इंसेफेलाइटिस के कहर से जूझता था और मासूम बच्चों की मौत होती थी, आज उसी क्षेत्र में स्वास्थ्य और विकास के क्षेत्र में बड़े बदलाव देखने को मिल रहे हैं। सीएम योगी ने कहा कि नेपालगंज रोड से वाराणसी तक शुरू हुई यह रेल सेवा केवल एक नई रेल लाइन या ट्रेन सेवा नहीं है, बल्कि सीमा क्षेत्र को देश की सांस्कृतिक राजधानी से जोड़ने, भारत-नेपाल के ऐतिहासिक संबंधों को मजबूत करने और बहराइच समेत पूरे तराई क्षेत्र में विकास की नई संभावनाओं का द्वार खोलने वाली कड़ी है।
--आईएएनएस
कटहल के छिलके से साफ होगा पानी, 10 मिनट में 90 फीसदी फ्लोराइड हटा
बालों को सफेद होने से रोकने के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय, इन चीजों को डाइट में करें शामिल
मन को शांत और शरीर को मजबूत बनाता है शीर्षासन, जानें इसके फायदे
16 अक्टूबर का पंचांग: मां कात्यायनी की पूजा करने से अर्थ, धर्म, काम और मोक्ष की होती है प्राप्ति, रात 2:39 से 4:27 बजे तक अमृतकाल
अभिनेता इमरान खान को भारत छोड़ने का नोटिस, पार्टनर लेखा वॉशिंगटन का रिएक्शन आया सामने
'खुद को मैनिपुलेट होने मत दीजिए', ईशा कोप्पिकर ने जेन-जी को दी नसीहत
पति की फिल्म में कैमियो के लिए यामी ने ली थी इतनी फीस, बताया- कुछ चीजें अनमोल...
माता सती बनकर खुद को धन्य मानती हैं अश्मिता बख्शी, बोलीं- ये मेरा पहला स्पेशल प्रोजेक्ट
नवरात्रि के पांचवें दिन मां स्कंदमाता की पूजा, जानें विधि, आरती और प्रभावशाली मंत्र
'बिग बॉस 19' में लोगों की साइकोलॉजी समझना था सबसे बड़ा चैलेंज : फरहाना भट्ट
गलत खान-पान बिगाड़ रहा है सेहत, पवनमुक्तासन से पाएं तुरंत राहत
चुम दरांग के बर्थडे पर शिल्पा शिरोडकर ने लुटाया प्यार, कहा- मेरी छोटी सी पावरहाउस
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च पर रॉकिंग स्टार यश ने दिखाई रावण की दमदार झलक, बेंगलुरु में सजा सितारों का मेला!
8 साल की उम्र के बाद सना सईद ने पहनी 'कुछ कुछ होता है' वाली टी-शर्ट, बोलीं- अभी भी घर जैसा लगता है
दूसरी प्रेग्नेंसी में माधुरी को पसंद था मसालेदार खाना, कहा- अब बेटा खाता है सबसे तीखा
कर्टनी कार्दशियन ने सुनाया कार में यूरिन करने का किस्सा, बोलीं- फ्रीवे पर बाथरूम नहीं मिलाथा
साकिब अयूब की 'चार यार' का दमदार ट्रेलर आउट, दोस्ती पर भारी पड़ेगा जुर्म का रास्ता
15 अक्टूबर का पंचांग: ललिता पंचमी पर कब है पूजा का शुभ समय, जानें राहु काल और दिनभर के मुहूर्त
सरकार ने चीनी से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर लगाई रोक, कमजोर मानसून से उत्पादन प्रभावित

लालकृष्ण आडवाणी अपोलो अस्पताल के आईसीयू में भर्ती, डॉ. विनीत सूरी की निगरानी में चल रहा इलाज; हालत स्थिर

रूल ऑफ माफिया से मुक्त हुआ यूपी, अब रूल ऑफ लॉ का राज: मुख्यमंत्री योगी
राशिफल 17 अक्टूबर: मिथुन और कन्या को मिल सकती है सफलता, जानें सभी 12 राशियों का हाल
माथे पर टीका लगाने से फराह खान ने किया इनकार, वीडियो वायरल होते ही हुईं ट्रोल
देबीना बनर्जी ने मातृत्व पर कही दिल की बात, बोलीं-मातृत्व ने मुझे और मजबूत बनाया
प्रियंका चोपड़ा ने 'वाराणसी' के अपने को-स्टार पृथ्वीराज सुकुमारन को जन्मदिन की बधाई दी
26 साल पहले शुरू हुआ था 'कहानी घर घर की', आज भी आइकॉनिक है शो की विरासत
श्रेया घोषाल का 'अनस्टॉपेबल टूर' फिर दक्षिण अफ्रीका में, डरबन और प्रिटोरिया में बिखरेगा जादू
कर्टनी कार्दशियन ने सुनाया कार में यूरिन करने का किस्सा, बोलीं- फ्रीवे पर बाथरूम नहीं मिलाथा
80 साल से दुर्गा मां का स्वागत कर रहा मुखर्जी परिवार, तनुजा ने दिया सभी को न्योता
कंटेस्टेंट के मुंह से 'साहेब' सुनकर चौंके बिग बी, जया बच्चन से कर दी ये डिमांड
मां बनने के बाद काम पर लौटीं दिव्यांका त्रिपाठी, बोलीं- बाउंस बैक जैसा कुछ नहीं होता
फिल्म 'तुम मेरे हो' से पहले बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे गुरमीत चौधरी, सफलता के लिए मांगा आशीर्वाद
'अक्का' का टीजर रिलीज, गैंगस्टर वर्ल्ड में दिखेगी दो महिलाओं की जंग
साकिब अयूब की 'चार यार' का दमदार ट्रेलर आउट, दोस्ती पर भारी पड़ेगा जुर्म का रास्ता
'राजकुमार राव की जगह मनोज बाजपेयी होते तो किरदार में दम आ जाता', 'प्रहार' पर दर्शकों ने दिया ऐसा रिव्यू
माता सती बनकर खुद को धन्य मानती हैं अश्मिता बख्शी, बोलीं- ये मेरा पहला स्पेशल प्रोजेक्ट
डायरेक्टर इशिका के काम की दीवानी हुईं अदा खान, बोलीं- मैं तो बस देखती ही रह गई
योगाभ्यास की शुरुआत प्रार्थना से करना क्यों है जरूरी, आयुष मंत्रालय ने बताया महत्व
शरीर को डिटॉक्स और रीढ़ को लचीला बनाता है अर्ध मत्स्येन्द्रासन, जानें लाभ
'नखरेवाली' की रिलीज डेट का ऐलान, 30 अक्टूबर को सिनेमाघरों में आएगी कॉमेडी फिल्म
गलत खान-पान बिगाड़ रहा है सेहत, पवनमुक्तासन से पाएं तुरंत राहत
मन को शांत और शरीर को मजबूत बनाता है शीर्षासन, जानें इसके फायदे
कुणाल खेमू की 'वाइब' में उर्फी जावेद का कैमियो, बोलीं-बिना सोचे हां कर दिया
अर्चना पूरन सिंह ने कॉमेडी का असली नियम बताया, कहा- साथी कलाकार को बेहतर बनाना जरूरी
लारा दत्ता ने मां के अल्जाइमर से जूझने का किया जिक्र, बोलीं, 'इसे बढ़ती उम्र की बीमारी समझकर नजरअंदाज न करें'
शरीर और दिमाग के लिए फायदेमंद रोना, तनाव घटाने से लेकर आंखों की सफाई तक, जानें आंसुओं के फायदे
जिन इलाकों में लगे होते हैं खूब सारे पेड़, वहां बुजुर्ग आबादी रहती है डिप्रेशन से कोसों दूर: स्टडी में खुलासा
चेहरे की चमक से लेकर बालों की मजबूती तक, बादाम का तेल है कुदरती ब्यूटी टॉनिक
रोज करें गोमुखासन, कंधे-पीठ के दर्द से मिलेगी राहत, फेफड़े होंगे मजबूत
हर मिनट 4 महिलाओं को हो रहा ब्रेस्ट कैंसर, बचाव के लिए रोजमर्रा की इन आदतों में करें सुधार
वास्तु शास्त्र के अनुसार रसोई के लिए सही रंगों का चुनाव और उनका महत्व
तनाव और थकान से हैं परेशान? रोज करें पश्चिमोत्तानासन, मन रहेगा शांत
बुजुर्गों के लिए योग है संजीवनी, आयुष मंत्रालय ने गिनाए नियमित अभ्यास के फायदे
'सजगता से करें अभ्यास, धैर्य से मिलेगी तरक्की', आयुष मंत्रालय ने माइंडफुल योग को लेकर दी सलाह
योग में आसनों का क्रम है जरूरी, पश्चिमोत्तानासन के बाद करें ये दो आसन
सूर्य नमस्कार से लेकर अर्ध मत्स्येन्द्रासन तक: किडनी को हेल्दी रखने के लिए रोजाना करें ये 9 योगासन
घर में तस्वीरें लगाते समय सिर्फ सुंदरता न देखें, वास्तु के अनुसार विषय और दिशा भी है मायने
योग साधना में उपयोगी मुद्राएं और बंध: मन की शांति से एकाग्रता तक, जानें इनके फायदे और सही तरीका
पेट की चर्बी से हैं परेशान? रोज करें उत्तानपादासन, जानें इसके फायदे
चेहरे की झुर्रियों से हैं परेशान? रोज करें कपोल शक्ति विकासक क्रिया
कमर दर्द से हैं परेशान? रोज करें कटिचक्रासन, मिलेगा जबरदस्त फायदा
देखें आज 17/10/2026 का राशिफल
Romantic things you should do during your honeymoon
Rishabh Pant to donate match fee towards rescue operations in Uttarakhand
Telegram becomes most downloaded app on Google Play Store
WhatsApp working on new mention badge features for group chatsDaily Horoscope