• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

प्रधानमंत्री जरूरी व्यवस्थाएं करते रहेंगे, लोगों को नहीं होगी कठिनाई : ओमप्रकाश राजभर

PM Will Continue to Make Necessary Arrangements; People Will Face No Hardship: Om Prakash Rajbhar - Azamgarh News in Hindi

आजमगढ़ । उत्तर प्रदेश के पंचायतीराज मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने आईएएनएस से बातचीत में प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व की प्रशंसा की, भारत के बढ़ते निर्यात पर प्रकाश डाला और पश्चिम बंगाल चुनावों में एनडीए की जीत की भविष्यवाणी की। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा एथेनॉल मिश्रण के प्रयोग ने डीजल-पेट्रोल संकट ने उभरने में मदद की। ओपी राजभर ने कहा, "देश की 140 करोड़ जनता को समृद्धि और विकास की ओर ले जाने की जिम्मेदारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर है। वे आवश्यक व्यवस्थाएं करते रहेंगे और देश को किसी भी प्रकार की कठिनाई का सामना नहीं करना पड़ेगा।" उन्होंने कहा, "जब भी प्रधानमंत्री विश्व के किसी भी देश का दौरा करते हैं, तो वे कहते हैं कि हम बुद्ध की भूमि से आए हैं और शांति का संदेश लेकर आए हैं। जब लड़ाई होती है, तो दोनों देशों का नुकसान होता है। इसके साथ-साथ पड़ोसी देश भी प्रभावित होते हैं। प्रधानमंत्री का प्रयास होता है कि भारत में जो उत्पाद हैं, वह दूसरे देशों को उपलब्ध कराएं और वहां से अपने देश के लिए सामान लें। भारत में किसी चीज की किल्लत न हो, इसके लिए प्रधानमंत्री लगातार काम करते रहते हैं।"
बंगाल को जो छोड़ेगा, वह बर्बाद हो जाएगा वाले ममता बनर्जी के बयान पर राजभर ने कहा, "चुनाव के दौरान वोट पाने के लिए ऐसे जुमले छोड़े जाते हैं। ममता दीदी का यह चुनावी जुमला है। ममता बनर्जी घबराई हुई हैं, क्योंकि उनकी सत्ता हाथ से जा रही है। 4 मई को जब विधानसभा चुनाव का परिणाम आएगा तो पश्चिम बंगाल में एनडीए की सरकार बनेगी।
हाल ही में सपा की बागी विधायक पूजा पाल ने कहा था, "सपा के संरक्षण में अतीक अहमद जैसे लोग मजबूत हुए और उन्होंने समाज को नुकसान पहुंचाया। पूजा पाल के इस बयान पर मंत्री राजभर ने कहा, "समाजवादी पार्टी ने गुंडों को संरक्षण दिया लेकिन आम जनता को नहीं। इसलिए हम पूजा पाल के बयान से सहमत हैं। ईरान के सुप्रीम लीडर के मारे जाने पर भारत में कुछ लोग मातम मना रहे हैं। ऐसे में फिल्म धुरंधर-2 में जो दिखाया जा रहा है, वह सही है।"
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-PM Will Continue to Make Necessary Arrangements; People Will Face No Hardship: Om Prakash Rajbhar
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: om prakash rajbhar, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, azamgarh news, azamgarh news in hindi, real time azamgarh city news, real time news, azamgarh news khas khabar, azamgarh news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved