• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

सपा सांसद अवधेश प्रसाद का यूपी सरकार पर हमला, बोले- राम मंदिर चढ़ावा मामले में एसआईटी जांच महज दिखावा

SP MP Awadhesh Prasad attacks UP government; calls SIT probe into Ram Mandir offering scam a mere sham - Ayodhya News in Hindi

अयोध्या । समाजवादी पार्टी (सपा) के सांसद अवधेश प्रसाद ने सीएम योगी आदित्‍यनाथ के उस बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी, जिसमें उन्‍होंने श्रीराम मंदिर में हुए चढ़ावे में घोटाले पर एसआईटी की जांच के बाद दूध का दूध और पानी अलग यानी सच्‍चाई सामने आने की बात कही है। उन्‍होंने कहा कि एसआईटी का गठन और जांच का कोई मतलब नहीं है। जिस श्रीराम की कृपा से भाजपा ने सत्ता हासिल की, उन्‍हीं के मंदिर में डाका डाला गया है। उन्होंने कहा कि दूध तो पहले ही पी लिया गया है। इस एसआईटी गठन और जांच का कोई मतलब नहीं है। जिस श्रीराम की कृपा से भाजपा ने सरकार बनाया है, उन्‍हीं के मंदिर में डाका डाला गया है। भारतीय जनता पार्टी की सरकार एक साल के भीतर गिर जाएगी। नीट (यूजी) की दोबारा परीक्षा पर मॉकड्रिल‍ को लेकर अवधेश प्रसाद ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत के दौरान तीखी प्रतिक्रिया जाहिर की है। उन्‍होंने कहा, "यह सिर्फ एक ड्रामा है। देशभर में इस समय अयोध्‍या में श्रीराम मंदिर में चढ़ावे में लूट, भ्रष्‍टाचार की चर्चा है। वे लोगों का ध्यान उन मुद्दों से भटकाने के लिए ऐसा कर रहे हैं। उनका मकसद राज्य के युवाओं को रोजगार देना या बेरोजगारी कम करना नहीं है।"
उन्‍होंने कहा कि जिले की हर तहसील में दस्तावेज नवीस का काम पिछले 10 दिनों से बंद है। दस्‍तावेज नवीसों के पास करीब 10 से पांच लोग रहते थे और अपने घरों के खर्च निकालते थे। इसका काम भी ठेके पर करवाना चाहते हैं, सरकार का इरादा अच्‍छा नहीं है। इन सभी समस्‍याओं और दुश्‍वारियों से छुटकारा पाने का मात्र एक ही रास्‍ता है कि प्रदेश में जनता समाजवादी पार्टी की सरकार बनाए। तभी इस प्रदेश में कारोबारियों, शिक्षकों, किसानों और नौजवानों का भला होगा।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-SP MP Awadhesh Prasad attacks UP government; calls SIT probe into Ram Mandir offering scam a mere sham
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: ram mandir, sp mp awadhesh prasad, up government, awadhesh prasad, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, ayodhya news, ayodhya news in hindi, real time ayodhya city news, real time news, ayodhya news khas khabar, ayodhya news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved