• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

भारत की इंग्लैंड पर जीत के लिए अयोध्या में साधु-संतों ने किया 'विजय यज्ञ'

Sadhus and saints performed a Vijay Yagna in Ayodhya for India victory over England. - Ayodhya News in Hindi

अयोध्या । मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में गुरुवार को भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 विश्व कप का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला खेला जाएगा। इंग्लैंड पर टीम इंडिया की जीत के लिए देशभर में प्रार्थनाओं का दौर शुरू हो चुका है। उत्तर प्रदेश के अयोध्या में विशेष तौर पर पूजा की गई। टीम इंडिया की जीत के लिए साधु-संतों ने ‘विजय यज्ञ’ किया। इस दौरान साधु-संतों के हाथों में टीम इंडिया के खिलाड़ियों की तस्वीर भी दिखाई दी। ‘विजय यज्ञ’ में शामिल हुए एक साधु ने कहा कि भारत और इंग्लैंड का सेमीफाइनल मुकाबला होना है, और भारत की इंग्लैंड पर जीत के लिए 'विजय यज्ञ' किया गया। हमें पूर्ण विश्वास है कि हमारे खिलाड़ी आज बहुत ही शानदार प्रदर्शन करेंगे और इंग्लैंड को हराकर विश्व कप से बाहर का रास्ता दिखाएंगे। श्रीराम और हनुमानजी की कृपा से विजय हासिल होगी।
अयोध्या धाम के साकेत भवन मंदिर के महंत सीताराम दास ने कहा कि श्रीराम प्रभु के चरणों में हनुमान जी के विजय मंत्रों के उच्चारण के साथ विजय यज्ञ किया गया। भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 विश्व कप का सेमीफाइनल का मुकाबला है। हनुमानजी से प्रार्थना की है कि वे टीम इंडिया के खिलाड़ियों को शक्ति प्रदान करें। हमें पूर्ण भरोसा है कि हमारी भारतीय टीम इंग्लिश टीम को बाहर का रास्ता दिखाएगी। हनुमानजी की कृपा से टीम इंडिया अच्छा प्रदर्शन करेगी और फाइनल का सफर तय करेगी।
भारत के अब तक के सफर पर ध्यान दें तो टीम इंडिया ने टी-20 विश्व कप में अब तक कुल 7 मैच खेले हैं और इनमें से 6 मैचों में जीत हासिल की। भारत ने एकमात्र मैच साउथ अफ्रीका के खिलाफ गंवाया था, जो कि सुपर-8 का पहला मुकाबला था। सुपर-8 में भारत ने बाकी अपने दो मैच जीते और सेमीफाइनल में अपनी जगह बनाई। भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाले इस मैच को लेकर क्रिकेट एक्सपर्ट का मानना है कि भारत बेहतर टीम है, लेकिन टी-20 मैच में हार-जीत का अंतर एक बल्लेबाज की अच्छी बल्लेबाजी या फिर एक गेंदबाजी की अच्छी गेंदबाजी से भी बदल सकता है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Sadhus and saints performed a Vijay Yagna in Ayodhya for India victory over England.
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: england, ayodhya, india, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, ayodhya news, ayodhya news in hindi, real time ayodhya city news, real time news, ayodhya news khas khabar, ayodhya news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved