• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

यूपी के औरैया में कमल वर्मा के आवास और दफ्तर पर एनआईए की छापेमारी

NIA raids Kamal Verma residence and office in Auraiya, Uttar Pradesh - Auraiya News in Hindi

औरैया । राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) की टीम उत्तर प्रदेश के औरैया में पेट्रोल पंप व नैना इलेक्ट्रॉनिक के संचालक कमल वर्मा के आवास और दफ्तरों पर छापेमारी कर रही है। ये हथियार तस्करी से जुड़ा मामला बताया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार नामचीन असलहा सप्लायर सर्राफ के ठिकानों पर राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण टीम ने बुधवार देर रात करीब डेढ़ बजे छापेमारी की। टीम ने निझाई मुहल्ला, जिला अस्पताल रोड किनारे नायारा पेट्रोल पंप, चार घरों, सराफा बाजार में गन हाउस व दुकानों पर तलाशी अभियान चलाया है। वहीं बम निरोधक दस्ता भी एनआईए के साथ पहुंचा था। टीम पेट्रोल पंप के पीछे की पार्किंग की जमीन में तलाशी अभियान चला रही है। इसके साथ ही पेट्रोल पंप कर्मियों से पूछताछ की जा रही है।
सुरक्षा को देखते हुए शहर में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और प्रतिष्ठानों के अंदर दस्तावेज व डिजिटल रिकॉर्ड खंगालने की जानकारी सामने आई। लेकिन अभी तक अधिकारी ने आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है, जिससे कार्रवाई की वजह और अधिक गोपनीय बनी हुई है।
मिली जानकारी के अनुसार सराफा कारोबारी कमल वर्मा तीन भाई हैं। रविकांत वर्मा उर्फ लाले व्यापार मंडल कंछल गुट के जिलाध्यक्ष हैं और प्रांतीय नेता हैं। तीसरा भाई अजयकांत शशि वर्मा है। इनके पिता महेश वर्मा ने सराफा बाजार से कारोबार शुरू किया था। छोटी सी ज्वैलर्स की दुकान थी और गन हाउस था। पेट्रोल बसों का संचालन भी औरैया, कन्नौज, इटावा रूट पर करते थे। कारोबार चमकने के साथ ही उन्होंने कम समय में बड़े कारोबारियों, उद्यमियों में अपना नाम शामिल कर लिया। पुरुलिया आर्म्स ड्राप केस में सैकड़ों एके-47 राइफलें और हजारों गोला-बारूद गिराए गए थे।
राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण टीम अभी भी कमल वर्मा के आवास पर दुकानों पर तलाशी कर रही है। घर के बाहर बाहरी फोर्स के साथ जिले की पुलिस सुरक्षा में लगी है। राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण टीम ठिकानों पर छापेमारी करते हुए दस्तावेजों को जुटा रही है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-NIA raids Kamal Verma residence and office in Auraiya, Uttar Pradesh
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: nia raids, kamal verma, auraiya, uttar pradesh, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, auraiya news, auraiya news in hindi, real time auraiya city news, real time news, auraiya news khas khabar, auraiya news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved