• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

प्रयागराज में लेटे हनुमान जी को मां गंगा ने कराया स्नान, वाराणसी से भागलपुर तक के कई इलाके डूबे

Mother Ganga Bathes Prayagrajs Lete Hanuman; Areas from Varanasi to Bhagalpur Submerged - Allahabad News in Hindi

प्रयागराज। गंगा और यमुना के जलस्तर में लगातार बढ़ोतरी से दशाश्वमेध घाट समेत कई प्रमुख घाट डूब गए हैं। दारागंज-नागवासुकी इलाके में यातायात प्रभावित हुआ है। फिलहाल दोनों नदियां खतरे के निशान से नीचे बह रही हैं। रविवार को मां गंगा ने बड़े हनुमान जी को स्नान करा दिया है। इस दौरान भव्य आरती की गई। गंगा और यमुना के जलस्तर में लगातार बढ़ोतरी होने को लेकर स्थानीय निवासी संदीप ने आईएएनएस से बातचीत में कहा, "पानी काफी तेजी से बढ़ रहा है। लोग अपने सामना हटा रहे हैं। एक-दो दिन में पानी काफी तेजी से बढ़ा है। अभी सड़क पर पानी है, घरों में घुसने की आशंका बढ़ गई है। हम लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।" एक और शख्स ने कहा, "हर वर्ष जलस्तर में बढ़ोतरी होती है। माघ मेले के दौरान बनी रिंग रोड डूब गई है। वहां रहने वालों को समस्याओं का सामना करना पड़ता है। जैसे-जैसे पानी बढ़ता है, वैसे-वैसे सब्जी मंडी आगे बढ़ती रहती है और दारागंज थाने तक पहुंच गई है। स्थिति ऐसी हो जाती है कि जो मकान बने हैं, फर्स्ट फ्लोर और सेकेंड फ्लोर पानी में डूब जाते हैं। आवागमन के लिए लोग नाव का इस्तेमाल करते हैं। प्रशासन की ओर से भी पूरी तरह से सहयोग किया जाता है।
वहीं, वाराणसी में भी गंगा का जलस्तर हर घंटे 4 सेंटीमीटर की रफ्तार से बढ़ रहा है और यह 68.94 मीटर तक पहुंच गया है, जो 71.26 मीटर के खतरे के निशान के करीब है। सभी 84 घाट पानी में डूब गए हैं, जिसके चलते अधिकारियों ने बाढ़ से निपटने की तैयारी और निगरानी बढ़ा दी है।
बिहार के भागलपुर जिले में भी गंगा का पानी शहरी इलाकों तक पहुंच गया है। जिले में मंदिर परिसर डूब गया है। भागलपुर आपदा प्रबंधन के एडीएम कुंदन कुमार ने बताया कि कल से जहाज का इस्तेमाल किया जाएगा। बीच में जो गाद बच गई है, उसके लिए भी बातचीत की जा रही है। स्थिति पर नजर रखी जा रही है। सभी इंजीनियर अभियंताओं की ओर से कैंप किया जा रहा है। सभी प्रशासनिक अधिकारी भी कैंप कर रहे हैं।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Mother Ganga Bathes Prayagrajs Lete Hanuman; Areas from Varanasi to Bhagalpur Submerged
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: prayagraj flood, ganga river, yamuna river, bade hanuman ji temple, lete hanuman ji, prayagraj ganga water level, varanasi flood, varanasi ghats, ganga ghats, 84 ghats varanasi, bhagalpur flood, bihar flood, ganga flood 2026, uttar pradesh flood, bihar disaster management, ganga water level, flood alert, monsoon flood, river flood, prayagraj news, varanasi news, bhagalpur news, astrology in hindi, allahabad news, allahabad news in hindi, real time allahabad city news, real time news, allahabad news khas khabar, allahabad news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

जीवन मंत्र

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved