आगरा। उत्तर प्रदेश से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां शादी में एक हलवाई ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर एक महिला के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया है। यह महिला शादी में खाना पकाने का काम संभाल रही थी। महिला की उम्र तीस साल के आसपास बताई जा रही है। दर्ज शिकायत के मुताबिक, महिला संग दुष्कर्म की घटना होने के बाद वह बेहोश हो गई थी। बाद में होश आने पर वह पुलिस चौकी शिकायत दर्ज करवाने के लिए गई। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
आगरा ग्रामीण क्षेत्र के पुलिस अधीक्षक सत्यजीत गुप्ता ने कहा, "महिला को मेडिकल जांच के लिए भेज दिया गया है। पीड़िता को उपचार के लिए एक सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।"
आगरा में मंगलवार को उसके पति की शिकायत के आधार पर बरहन पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर लिया गया है।
एसपी ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
(आईएएनएस)
अवैध गन फैक्ट्री का पर्दाफाश, पंखिया गिरोह के दो आरोपी गिरफ्तार
असम में व्यक्ति का अपहरण, अपहरणकर्ताओं ने सोशल मीडिया पर तस्वीर पोस्ट की
ट्रक चालक को अगवा कर मारपीट के मामले में चारों आरोपी गिरफ्तार
Daily Horoscope