• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

खांजीपीर बीड़ा में शिवलिंग खंडित करने का मामला : आरोपी गिरफ्तार, देहलीगेट पर प्रदर्शन, विधायक ने दिए कड़ी कार्रवाई के निर्देश

Public anger erupts over desecration of Shivling at Khanjipir in Udaipur - Udaipur News in Hindi

पीपलेश्वर महादेव मंदिर में असामाजिक तत्वों की करतूत से बढ़ा तनाव; शहर विधायक ताराचंद जैन पहुंचे मौके पर, आरोपी के मकान पर बुलडोजर चलाने की मांग उदयपुर। शहर के खांजीपीर बीड़ा स्थित पीपलेश्वर महादेव मंदिर में असामाजिक तत्वों द्वारा शिवलिंग तोड़े जाने की घटना से शनिवार को उदयपुर का माहौल गरमा गया। धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाली इस घटना के विरोध में सर्व समाज के लोगों और युवाओं ने देहलीगेट चौराहे पर एकत्र होकर उग्र प्रदर्शन किया तथा पुलिस व प्रशासन के खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया। देहलीगेट पर प्रदर्शनकारियों के बीच पहुंचे विधायक ताराचंद जैन
सर्व समाज के युवाओं द्वारा देहलीगेट चौराहे पर प्रदर्शन किए जाने की सूचना मिलते ही शहर विधायक ताराचंद जैन दोपहर में सीधे मौके पर पहुंचे। उन्होंने उग्र युवाओं के बीच जाकर उनकी पूरी बात सुनी और उन्हें शांत कराने का प्रयास किया।
प्रदर्शनकारी युवाओं ने पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों पर कार्रवाई में देरी करने का आरोप लगाते हुए भारी नाराजगी जताई। युवाओं ने पुरजोर मांग रखी कि धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने वाले आरोपी के खिलाफ कठोरतम दंडात्मक कार्रवाई की जाए और उसके मकान पर बुलडोजर चलाया जाए।
अधिकारियों को फोन कर दिए सख्त कानूनी कार्रवाई के निर्देश
युवाओं की बात सुनने के बाद शहर विधायक ताराचंद जैन ने मौके से ही पुलिस और प्रशासनिक उच्च अधिकारियों से फोन पर बात की। विधायक ने अधिकारियों को घटना की संवेदनशीलता से अवगत कराते हुए निर्देश दिए कि मामले में किसी भी तरह की लापरवाही न बरती जाए और आरोपी के खिलाफ सख्त से सख्त नियमानुसार कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाए।
विधायक द्वारा कड़ी कार्रवाई का आश्वासन मिलने और मौके से ही अधिकारियों को निर्देश देने के बाद प्रदर्शनकारी युवाओं का गुस्सा शांत हुआ। पुलिस प्रशासन ने क्षेत्र में एहतियातन गश्त बढ़ा दी है और मामले की जांच में तेजी ला दी है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Public anger erupts over desecration of Shivling at Khanjipir in Udaipur
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: udaipur shivling vandalism news, khanjipeer peebleswar mahadev udaipur, udaipur mla tarachand jain, dehligate udaipur protest, udaipur crime news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, udaipur news, udaipur news in hindi, real time udaipur city news, real time news, udaipur news khas khabar, udaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved