• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

राष्ट्रीय सहकार मसाला मेले में स्वाद बिखेर रहे उदयपुर के उत्पाद , उदयपुर भण्डार ने सजाई विभिन्न उत्पाद की 8 स्टॉल

Products from Udaipur are adding flavor to the National Cooperative Spice Fair. - Udaipur News in Hindi

उदयपुर,। सहकारी विभाग एवं राजस्थान राज्य सहकारी उपभोक्ता संघ लिमिटेड, जयपुर के संयुक्त तत्वाधान में जवाहर कला केंद्र जयपुर में आयोजित राष्ट्रीय सहकार मसाला मेला-2026 में उदयपुर के उत्पाद लोगों को आकर्षित कर रहे हैं। 17 से 26 अप्रैल तक चलने वाले इस राष्ट्रीय मेले का उद्घाटन सहकारिता राज्य मंत्री गौतम कुमार दक एवं सहकारिता विभाग के शासन सचिव एवं रजिस्ट्रार, सहकारी समितिया डॉ. समित शर्मा द्वारा किया गया। मेले मे राज्य की शीर्ष संस्थाए, उपभोक्ता भण्डार, क्रय- विक्रय सहकारी समितिया, महिला सहकारी समितियां की कुल 150 स्टॉल लगाई गई हैं। सहकारी उपभोक्ता थोक भण्डार के महाप्रबंधक डॉ. प्रमोद कुमार ने बताया कि मेले में उदयपुर सहकारी भण्डार द्वारा लगाये गये 8 स्टॉल पर गेंहू सिंधु एफ.पी.ओ., झाड़ोल तुअर दाल, ड्राईफूट्स, मसाले, नाथद्वारा की ठण्डाई, हर्बल शरबत, आंवला उत्पाद, मोटा अनाज श्री अन्न (मिलेट्स), आर्गेनिक फुड्स आदि उत्पाद प्रदर्शन एवं विक्रय किया जा रहा है। मेले में अवलोकन के दौरान सहकारिता मंत्री एवं शासन सचिव द्वारा सिंधु एफ.पी.ओ.के गेहूं एवं झाडोल की तुअर दाल की प्रशंसा की गई एवं उदयपुर भंडार द्वारा सहकारिता क्षेत्र मे सर्वप्रथम किये गये बाईन ऑन रेंट सेवा नवाचार की प्रशंसा करते हुए इस कार्य को राजस्थान मे सहकारिता क्षेत्र मे एक अनुकरणीय कार्य के रूप में बताया। मेले में उदयपुर भंडार की स्टॉल पर नाथद्वारा की ठंडाई विशेष आकर्षण का केन्द्र बना हुआ है। मेले मे राजफेड के प्रबन्ध निदेशक सौरभ स्वामी सहित सहकारिता विभाग, भण्डार प्रशासक एवं अतिरिक्त रजिस्ट्रार, सहकारी समितिया उदयपुर गुंजन चौबे एंव कानफेड के अधिकारी एवं सहकारजन बड़ी संख्या मे उपस्थित रहे ।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Products from Udaipur are adding flavor to the National Cooperative Spice Fair.
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: national cooperative spice fair, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, udaipur news, udaipur news in hindi, real time udaipur city news, real time news, udaipur news khas khabar, udaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved