• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

उदयपुर में ऑटो चालक की हत्या का खुलासा : सिगरेट दिलाने से मना करने पर मारा था, पिता-पुत्र समेत 5 आरोपी गिरफ्तार, एक नाबालिग डिटेन

Murder of an auto-rickshaw driver in Udaipur solved: Victim killed for refusing to buy cigarettes - Udaipur News in Hindi

उदयपुर। शहर के सवीना थाना क्षेत्र में एक ऑटो चालक युवक की बेरहमी से हत्या करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पिता-पुत्र समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक विधि से संघर्षरत किशोर (नाबालिग) को भी डिटेन किया गया है। आरोपियों ने सिगरेट दिलाने से मना करने की मामूली बात पर उपजे विवाद के बाद सुनियोजित तरीके से युवक के घर में घुसकर लट्ठ से हमला कर उसकी हत्या कर दी थी। झगड़ा शांत होने के दो घंटे बाद घर में घुसकर किया था जानलेवा हमला क्या था पूरा घटनाक्रम: सवीना थानाधिकारी दलबीर सिंह ने बताया कि मृतक अर्जुन लोहार (निवासी धोल की पाटी, खेड़ा देवी) के भाई मांगीलाल लोहार ने 10 नवंबर को थाने में हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट के अनुसार, 9 नवंबर की रात करीब 8:30 बजे रास्ते में आरोपी ओंकारलाल, उसके बेटे और साथियों ने अर्जुन लोहार से सिगरेट दिलाने की जिद की थी। मना करने पर आरोपियों ने उसके साथ झगड़ा किया, जिसे उस वक्त समझाइश कर शांत करवा दिया गया था।
लट्ठ से सिर पर किए ताबड़तोड़ वार: रंजिश पालकर बैठे आरोपी उसी रात करीब 10:25 बजे सोची-समझी साजिश के तहत अर्जुन के घर पहुंचे और जबरन अंदर घुस गए। आरोपियों ने अर्जुन पर लट्ठ से ताबड़तोड़ हमला किया। सिर में गंभीर चोट लगने से वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा। परिजन उसे तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
सीसीटीवी और मुखबिर तंत्र से पुलिस ने दबोचा, लगातार बदल रहे थे ठिकाने
वारदात को अंजाम देने के बाद गिरफ्तारी से बचने के लिए आरोपी लगातार अपने ठिकाने बदल रहे थे। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले और मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर आरोपियों की धरपकड़ की:
गिरफ्तार आरोपी: पुलिस ने मामले में मुख्य आरोपी ओंकारलाल (51) पुत्र नारायण, उसके बेटे अर्जुन (21) पुत्र ओंकारलाल, दिनेश (30) पुत्र अमरा उर्फ अमृतलाल, लोकेश (24) पुत्र हीरालाल और राहुल (18) पुत्र भगवानदास को गिरफ्तार किया है। साथ ही वारदात में शामिल एक नाबालिग को भी डिटेन किया गया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Murder of an auto-rickshaw driver in Udaipur solved: Victim killed for refusing to buy cigarettes
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: udaipur murder case, savina police station, auto driver murder udaipur, father son arrested, cigarette dispute murder, dhol ki pati udaipur, udaipur crime news 2026, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, udaipur news, udaipur news in hindi, real time udaipur city news, real time news, udaipur news khas khabar, udaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved