• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

कम्यूनिस्ट पार्टी के कार्यकर्ताओं ने किया कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन

Communist Party workers demonstrated at the Collectorate - Udaipur News in Hindi

उदयपुर । निजी फाइनेंस कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर जिले के कोटड़ा तहसील एवं अन्य इलाकों के कम्यूनिस्ट पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को जिला कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। उनका कहना था कि निजी फांइनेंस कंपनियों के कर्मचारियों की मनमानी के चलते वह परेशान है। कम्यूनिस्ट पार्टी के नेता राजेश सिंघवी ने बताया कि निजी फाइनेंस कंपनी महिलाओं के समूहबनर 30 से 60 हजार रूपए तक महिलाओं को लोन देकर उनसे डबल वसूलीकर रही हैं। आदिवासी क्षेत्र में निजी फाइनेंस कंपनियों की यह लूट जारी है। उन्हें साप्ताहिक या मासिक किश्त जमा कराने की सुविधा तो दी जाती है लेकिन अगर कोई महिला लोन देने की स्थिति में नहीं होती तो दबाव डालकर दूसरी महिलाओं से पैसा वसूलते है। कई बार उनकी जमा कराई किश्त की एंट्री नहीं करते और उसे बकाया बताकर वसूली करते हैं।
महिलाओं ने यह भी आरोप लगाया कि वसूली करने वाले उनके घर शाम पंच बजे से लेकर रात 8 बजे के बीच आकर उनसे अभद्र व्यवहार, गाली-गलौज तक करते हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Communist Party workers demonstrated at the Collectorate
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: communist party workers, demonstrated, at the collectorate, udaipur, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, udaipur news, udaipur news in hindi, real time udaipur city news, real time news, udaipur news khas khabar, udaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved