सैयद हबीब ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
उदयपुर। देश में एनआरसी व सीएबी कानून के समर्थन में भाजपा के विधि प्रकोष्ठ की ओर से कोर्ट में हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत की गई। विरोध में भाकपा व माकपा की ओर से कलेक्ट्री पर प्रदर्शन किया गया। भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया ने हस्ताक्षर अभियान की शुरूआत करते हुए कहा कि देश में कुछ राजनीतिक दलों की ओर से भ्रम फैलाया जा रहा है। इस कानून से किसी का भी नुकसान नहीं हो रहा है बल्कि उन लोगों का फायदा हो रहा है जो बिना नागरिकता के जीवनयापन कर रहे हैं।
इन कानूनों का मकसद धार्मिक भेदभाव फैलाना नहीं है, लेकिन अन्य राजनीतिक दलों ने इस पर सार्थक बहस की बजाय धार्मिक मुद्धा बना दिया है। इससे पहले पूनिया का डबोक हवाई अड्डे पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। वे प्रदेशाध्यक्ष बनने के बाद पहली बार उदयपुर आए हैं।
लोकसभा चुनाव 2024 - राजस्थान में दांव पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की प्रतिष्ठा
भाजपा ने जारी किया वीडियो, कहा- भारत के दुश्मन नहीं चाहते कि मोदी वापस आएं, लेकिन जनता ने 400 पार का बनाया मन
आम चुनाव-2024 : राजस्थान में 12 सीटों पर कम हुआ मतदान, बीजेपी में बेचैनी बढ़ी, 25 में से 25 सीटें जीतना मुश्किल
Daily Horoscope