• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

साध्वी डॉ. विश्वेवरी देवी के मुखारविंद से आज से प्रवाहित होगी 9 दिवसीय रामकथा

9 days Ramkatha will flow from Sadhvi Dr. Vishwavari Devi Mukharvind from today - Udaipur News in Hindi

उदयपुर। धार्मिक सत्संग समिति द्वारा अम्बापोल बाहर स्थित पुष्पवाटिका में 9 दिवसीय रामकथा का 27 जुलाई से 4 अगस्त तक आयोजन किया जा रहा है। रामकथा का वाचन हरिद्वार स्थित श्रीराम कृपाधाम की साध्वी डॉ. विश्वेश्वरी देवी के मुखारविंद से होगा। कथा प्रतिदिन दोपहर 3 बजे से सांय 6 बजे तक होगी। प्रथम दिन दोपहर 1 बजे अंबामाता मंदिर से 51 कलश की शोभायात्रा निकाली जायेगी। जो वहां से कथा स्थल पर पंहुचकर सम्पन्न होगी। समिति अध्यक्ष अनिल कुमार शर्मा ने बताया कि शोभायात्रा में महिलाएं चुन्दड़ी साड़ी में सिर पर कलश लिए चलेंगी। पुरूष धवल वस्त्र पहने होंगे। प्रतिदिन रामकथा से जुड़े अलग-अलग प्रसंगों पर कथा वाचन होगा। प्रथम दिन वदंना एवं भारद्वाज प्रसंग, 28 को शिव-सति, 29 को शिव-पार्वती विवाह एवं श्रीराम जन्मोत्सव, 30 को श्रीराम बाल लीला एवं धनुष, यज्ञ व सीता स्वयंवर, 31 को परशुराम संवाद, श्रीराम-लक्ष्मण भरत शत्रुध्न विवाह, 1 अगस्त को श्रीराम वन गमन और केवट प्रसंग, 2 को भरत चरित्र, माँ सीताहरण एवं शबरी प्रसंग, 3 को हनुमान मिलन एवं सुन्दरकाण्ड तथा अंतिम दिन 4 अगस्त को श्रीराम राज्याभिषेक महोत्सव, हवन पूजन होगा। कथा स्थल पर वाटर प्रूफ डोम बनाया गया है। जिसे चित्रकूटधाम नामकरण किया गया है। कथा स्थल पर सभी तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई है।
समिति सचिव कमलेश पारीक ने बताया कि आयोजन को लेकर सुशीला शर्मा, दिनेश पानेरी, शिवशंकर सनाढ्य, त्रिलोकनाथ सनाढ्य, विनोद पाण्डे, राजकुमार शर्मा, मंजु गौड़, गजेन्द्र पुरोहित, रेणु सनाढ्य, प्रीतम सनाढ्य, नीरज सनाढ्य, गगन सनाढ्य, मनीषा सनाढ्य, अर्पिता शर्मा, प्रदीप शर्मा, मीनाक्षी शर्मा, सुमिता शर्मा की कमेटी बनायी गई है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-9 days Ramkatha will flow from Sadhvi Dr. Vishwavari Devi Mukharvind from today
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: udaipur, ramkatha, pushpavatika, ambapol, religious satsang committee, sadhvi dr vishweshwari devi, shri ram kripadham, haridwar, recitation, daily, procession, ambamata temple, astrology in hindi, udaipur news, udaipur news in hindi, real time udaipur city news, real time news, udaipur news khas khabar, udaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

जीवन मंत्र

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved