• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

एनएच 52 पर 14.81 किलो डोडा चूरा पकड़ा, एक गिरफ्तार

Tonk.14.81 kg doda chura caught on NH 52, one arrested - Tonk News in Hindi

टोंक। पुलिस थाना घाड की टीम ने अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। एनएच 52 सरकावास मोड़ के पास से 14.810 किलोग्राम डोडा चूरा जब्त किया गया। आरोपी गौरव छुटवानी को मौके से गिरफ्तार किया गया। वह जयपुर के मालवीय नगर थाना क्षेत्र के प्लांट नंबर 3/843, सेक्टर 3 का रहने वाला है। उसकी उम्र 25 साल है। जब्त मादक पदार्थ की अनुमानित कीमत 2 लाख 22 हजार 150 रुपए बताई गई है। यह कार्रवाई 3 जुलाई 2025 को की गई। पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान के आदेश पर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मालपुरा मोटाराम बैनिवाल के निर्देशन में और वृत्ताधिकारी देवली रामसिंह के सुपरविजन में यह कार्रवाई हुई। टीम का नेतृत्व थानाधिकारी हरिराम वर्मा ने किया। घटना के संबंध में थाना घाड में मुकदमा नंबर 125/2025, धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज किया गया है। मामले की जांच जारी है।
कार्रवाई में थानाधिकारी हरिराम वर्मा के साथ हैड कांस्टेबल मैरूलाल, कांस्टेबल प्रदीप, द्वारका प्रसाद, शिवचरण, मनोज और दुर्गालाल शामिल रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Tonk.14.81 kg doda chura caught on NH 52, one arrested
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: tonk1481 kg doda chura caught on nh 52, one arrested\r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, tonk news, tonk news in hindi, real time tonk city news, real time news, tonk news khas khabar, tonk news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved