• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

मोदी सरकार के 11 साल पूरे, 13 दिन का अभियान शुरू

Tonk. Modi government completes 11 years, 13-day campaign begins - Tonk News in Hindi

टोंक। भारतीय जनता पार्टी ने केंद्र सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए "संकल्प से सिद्धि तक" अभियान की कार्यशाला आयोजित की। यह कार्यशाला सांसद निवास बंबोर गेट स्थित जानकीबाई धर्मशाला में हुई। इसमें कार्यकर्ताओं को 9 जून से 21 जून तक चलने वाले विशेष अभियान की जानकारी दी गई। कार्यक्रम संयोजक और पूर्व सांसद सुखबीर सिंह जौनापुरिया ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार के 11 वर्ष पूरे होने पर यह अभियान चलाया जा रहा है। यह सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 11 वर्षों पर आधारित रहेगा। इसे विकसित भारत के अमृत काल के रूप में मनाया जाएगा। देवली-उनियारा विधायक राजेन्द्र गुर्जर ने कहा कि 2014 में मोदी सरकार ने संकल्प लिया था। अब 2025 तक यह संकल्प सिद्ध होता दिख रहा है। उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर और भारत के चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने को इसी सिद्धि का प्रतीक बताया।
निवाई विधायक रामसहाय वर्मा ने कहा कि सरकार ने अपने सभी वादे पूरे किए हैं। ऑपरेशन सिंदूर की सफलता से देश का हर नागरिक गर्व महसूस कर रहा है। भारत का हर क्षेत्र तेजी से विकसित हुआ है। आज भारत की गूंज पूरी दुनिया में सुनाई दे रही है। इसका श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जाता है। उन्होंने कहा कि भारतीय सेनाओं ने आतंकवाद को करारा जवाब दिया है। विपक्ष सेना का मनोबल तोड़ने की कोशिश कर रहा है।
कार्यक्रम में पूर्व जिलाध्यक्ष सतीश चंदेल, पूर्व जिला प्रमुख सत्यनारायण चौधरी, संतकुमार जैन, पूर्व सभापति लक्ष्मी जैन, विष्णु शर्मा, प्रभु बाडोलिया, नरेश बंसल, सत्यनारायण चंदेल, पं. महावीर शर्मा, बेनी प्रसाद जैन, जिला परिषद सदस्य ममता जाट, मंडल अध्यक्ष धोलू गुर्जर, शैलेन्द्र चौधरी, नन्द लाल छान, बबलू टैंकर, विष्णु चांवला, ममता साहू, अंजलि गुप्ता, शिवराज गुर्जर, बद्री नटवाड़ा, रामकिशन गुर्जर, महावीर पालीवाल, हंसराज धाकड़, रमेश गढ़वाल, प्रधान काबरा, कमलेश यादव, लोकेश गुप्ता, गणेश सैनी, संजय संघी, शम्भू शर्मा, केदार चौधरी, जितेंद्र गुर्जर, धर्मराज गुर्जर, किशनगोपाल जाट, पार्षद मुकेश सैनी, सुरज्ञान खाटरा, रतनदीप गुर्जर, रत्तीराम पहाड़िया, भगवान सैनी, बनवारी जाट, लक्ष्मीनारायण मीणा, अंकित डाबर, अतुल पारासर, सुरेश काचरिया, विनय सिंह ताखर, विनोद माहुर, बलवंत मराठा, तरुण टिक्किवाल, राधेश्याम चांवला सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Tonk. Modi government completes 11 years, 13-day campaign begins
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: tonk, modi government, completes, campaign begins, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, tonk news, tonk news in hindi, real time tonk city news, real time news, tonk news khas khabar, tonk news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved