• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

कुलगुरु प्रो. राय ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से की मुलाकात

Vice Chancellor Prof. Rai met Lok Sabha Speaker Om Birla - Sikar News in Hindi

दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पधारने का दिया आमंत्रण
सीकर/जयपुर। पंडित दीनदयाल उपाध्याय शेखावाटी विश्वविद्यालय, सीकर के कुलगुरु प्रो.(डॉ.) अनिल कुमार राय ने नई दिल्ली में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से शिष्टाचार भेंट कर विश्वविद्यालय के आगामी दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पधारने का औपचारिक आमंत्रण प्रदान किया। इस अवसर पर कुलगुरु प्रो. राय ने शेखावाटी विश्वविद्यालय में संचालित शैक्षणिक एवं अन्य गतिविधियों की विस्तृत जानकारी से लोकसभाध्यक्ष को अवगत कराया। उन्होंने बताया कि शेखावाटी विश्वविद्यालय में 28 मार्च 2026 को छठें दीक्षांत समारोह का आयोजन किया जाएगा।प्रो. अनिल राय ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को विश्वविद्यालय में किए जा रहे नवाचारों, शैक्षणिक उत्कृष्टता तथा भविष्य की योजनाओं के बारे में बताया। प्रो. राय ने उन्हें राष्ट्रीय शिक्षा नीति–2020 के पूर्ण क्रियान्वयन, इसके लिए गठित टास्क फोर्स की कार्ययोजना, प्रतिभा पोषण एवं कौशल विकास केंद्रों की प्रगति तथा सामाजिक सहभागिता पर आधारित राष्ट्र–केंद्रित युवा परियोजनाओं की रूपरेखा से परिचित कराया।
इस मौके पर दौरान प्रो.(डॉ.) राय ने अपनी पुस्तक ‘राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 की गंगोत्री : भारतीय ज्ञान परंपरा’ और विश्वविद्यालय परिसर परिचय पुस्तिका भी लोकसभाध्यक्ष को भेंट की। यह शिष्टाचार भेंट विश्वविद्यालय के लिए महत्वपूर्ण है, इससे उच्च शिक्षा में गुणात्मक सुधार और नवाचारों को बढ़ावा मिलने की संभावनाएं और प्रबल हुई हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Vice Chancellor Prof. Rai met Lok Sabha Speaker Om Birla
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: vice chancellor, loksabha speaker om birla, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, sikar news, sikar news in hindi, real time sikar city news, real time news, sikar news khas khabar, sikar news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved