• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

शेखावाटी विश्वविद्यालय में यूजी और पीजी में ऑफलाइन प्रवेश के लिए आवेदन कैसे करें, यहां देखें

How to apply for offline admission to UG and PG courses at Shekhawati University - Sikar News in Hindi

सीकर। पंडित दीनदयाल उपाध्याय शेखावाटी विश्वविद्यालय, सीकर में नए सत्र 2026-2027 में स्नातक (यूजी), स्नातकोत्तर (पीजी) और पीजी डिप्लोमा पाठ्यक्रमों के प्रथम सेमेस्टर में अस्थायी प्रवेश के लिए शनिवार से ऑफलाइन प्रक्रिया शुरू की जा रही है। ऑनलाइन आवेदन की संख्या निर्धारित सीटों से कम प्राप्त होने के कारण विश्वविद्यालय प्रशासन ने यह निर्णय लिया है। शेखावाटी विवि के कुलगुरु प्रो. (डॉ.) अनिलकुमार राय ने बताया कि ऑनलाइन आवेदन नहीं करने वाले अभ्यर्थी भी अब सीधे ऑफलाइन प्रवेश ले सकते हैं। उन्होंने बताया कि किसी भी पाठ्यक्रम को संचालित करने के लिए निर्धारित न्यूनतम संख्या में प्रवेश होना अनिवार्य रहेगा। कुलगुरु प्रो. राय ने बताया कि ऑफलाइन सीधे प्रवेश केवल बीबीए, बीए—जेएमसी, एमएससी फॉरेंसिक साइंस, एमएससी बॉटनी, एमसीए, एमए हिंदी, एमए इतिहास, एमए—जेएमसी, एमकॉम एबीएसटी, एमकॉम बीएडीएम, एमकॉम ईएएफएम, पीजी डिप्लोमा इन आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) और मशीन लर्निंग (एमएल), पीजी डिप्लोमा इन साइबर सिक्यूरिटी और साइबर लॉ में दिए जा रहे हैं। विश्वविद्यालय के अध्ययन प्रभारी डॉ. आर सी मीना ने बताया कि 1 अगस्त से 7 अगस्त 2026 तक प्रातः 10:30 बजे से शाम 4:00 बजे के बीच अकादमिक भवन के कमरा नंबर 101 एवं 102 में उपस्थित होकर अपने दस्तावेजों का सत्यापन करवा सकते हैं। प्रवेश के लिए विवि की बेवसाइट पर विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते है। ऑनलाइन आवेदन नहीं करने वाले भी ले सकेंगे सीधे प्रवेश
अध्ययन प्रभारी डॉ. आर सी मीना ने बताया कि ऐसे अभ्यर्थी जिन्होंने पूर्व में इन पाठ्यक्रमों के लिए ऑनलाइन आवेदन नहीं किया था, वे भी अब सीधे प्रवेश प्राप्त कर सकते हैं। वे प्रशासनिक भवन के कमरा नंबर 112 से ऑफलाइन आवेदन पत्र प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि पीजी में प्रवेश के साथ-साथ पीजी डिप्लोमा पाठ्यक्रम में भी एक साथ प्रवेश ले सकते हैं। अभ्यर्थी डिमांड ड्राफ्ट और आॅनलाइन शुल्क जमा कराकर करा सकता है। डॉ. मीना ने बताया कि प्रवेशार्थियों को आवेदन पत्र के साथ आवश्यक मूल दस्तावेज एवं उनकी स्व-प्रमाणित फोटो कॉपी प्रवेश समिति के समक्ष प्रस्तुत करनी होगी। सभी पाठ्यक्रमों में विवि द्वारा निर्धारित संख्या में प्रवेश होने पर ए​डमिशन नहीं दिए जाएंगे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-How to apply for offline admission to UG and PG courses at Shekhawati University
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: shekhawati university, career news in hindi, sikar news, sikar news in hindi, real time sikar city news, real time news, sikar news khas khabar, sikar news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

करियर

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved