राजसमंद। विधायक दीप्ति माहेश्वरी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी और इंडि गठबंधन झूठे प्रचार और अफवाहें फैला कर देश की सत्ता पाना चाहता है। कांग्रेस का इतिहास देश के संविधान को बार- बार तोड़ने का इतिहास है। इनका इतिहास एक परिवार की सत्ता के लिए भ्रष्टाचार की खुली लूट करने का इतिहास है।अब कांग्रेस नेता चमड़ी के रंग के आधार पर देश बांटने की बाते कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
विधायक दीप्ति माहेश्वरी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी अब भारतवासियों की पहचान मिटाने का षड्यंत्र कर रही है। कांग्रेस को अब पूर्वोत्तर भारत के लोग चीनी और पश्चिम भारत के लोग अरबी दिखते है। इन्हेेें दक्षिण भारतीय अफ्रीकन और उत्तर भारतीय अंग्रेज दिखते हैं। यह रंगभेद की विचारधारा अत्यंत खतरनाक है। इंडि गठबंधन रंगभेद की जहरीली विचारधारा से देश को खंडित करना चाहता है।
कांग्रेस के शहजादे ने राम मंदिर का निर्णय पलटने के लिए उनके विशेष सलाहकारों की सभा की थी। कांग्रेस पार्टी जम्मू कश्मीर में जेल में बंद आतंकवादियों को छोड़ने की बात कर रही है। इंडी गठबंधन पाकिस्तान की शक्ति का महिमामंडन कर रहा है। कांग्रेस नेता मुठभेड़ में मारे गए आतंकवादियों को 1 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा कर रहे है। कांग्रेस की नीतियां देश तोड़ने की नीतियों है।
सनातन धर्म एक विराट वट वृक्ष, इसकी तुलना किसी झाड़ और झंखाड़ से नहीं : CM योगी
दिल्ली चुनाव :शाह ने बीजेपी का संकल्प पत्र पार्ट-3 जारी किया, बोले- केजरीवाल जैसा झूठ बोलने वाला नहीं देखा
2047 तक 'विकसित भारत' के लक्ष्य के लिए युवाओं को सशक्त बनाने का मिशन : राजनाथ सिंह
Daily Horoscope