• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

जल अमृत के समान हैं इसे आने वाली पीढ़ी के लिए संरक्षित करना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी : गजेंद्र सिंह खींवसर

Water is Akin to Nectar; Preserving It for Future Generations Is Our Collective Responsibility: Gajendra Singh Khimsar - Phalodi News in Hindi

फलौदी। राजस्थान सरकार की मंशा के अनुसार ‘वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान’ का सोमवार को फलौदी शहर के शिवसर तालाब से भव्य आगाज हुआ। इस दौरान लटियाल माता मंदिर से शिवसर तालाब तक महिलाओं द्वारा कलश यात्रा निकाली गई। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने सरोवर पर पूजा करते हुए अभियान का विधिवत शुभारंभ किया। उन्होंने आमजन को जल बचाने व पर्यावरण संरक्षण का संकल्प दिलाया। आमजन को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि अभियान का उद्देश्य जल का संरक्षण करना व सदुपयोग के बारे में जागरूक करना हैं। जल अमृत के समान हैं इसे आने वाली पीढ़ी के लिए संरक्षित करना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी हैं। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ केवल एक कार्यक्रम नहीं है बल्कि जल संरक्षण को जन आंदोलन बनाने का संकल्प हैं। विधायक पब्बाराम विश्नोई ने संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार जल संरक्षण के लिए दृढ़ संकल्पित हैं। उन्होंने आमजन से सामूहिक सहभागिता से जल स्रोतों के संरक्षण, पर्यावरण संवर्धन की अपील की।
फलौदी जिला कलक्टर अंकित कुमार सिंह ने वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान का उद्देश्य बताते हुए कहा कि 5 जून तक जिले में प्रतिदिन जल व पर्यावरण संरक्षण जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Water is Akin to Nectar; Preserving It for Future Generations Is Our Collective Responsibility: Gajendra Singh Khimsar
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: gajendra singh khimsar, phalodi news, water conservation, vande ganga abhiyan, kalash yatra, rajasthan government, environment awareness, shivsar talab, jal sanrakshan, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, phalodi news, phalodi news in hindi, real time phalodi city news, real time news, phalodi news khas khabar, phalodi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved