• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

जयपुर सेंट्रल जेल में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल: बहरोड़ के पूर्व विधायक बलजीत यादव के पास मिला मोबाइल फोन, लालकोठी थाने में केस दर्ज

Security Breach at Jaipur Central Jail: Mobile Phone Found with Former Behror MLA Baljeet Yadav - Kotputli-behrore News in Hindi

जयपुर/बहरोड़। हाई सिक्योरिटी वाली जयपुर सेंट्रल जेल की सुरक्षा व्यवस्था में एक बार फिर बड़ी सेंधमारी सामने आई है। जेल प्रशासन द्वारा चलाए गए तलाशी अभियान के दौरान बहरोड़ के पूर्व विधायक बलजीत यादव के पास से एक मोबाइल फोन बरामद किया गया है। पूर्व विधायक के पास जेल के भीतर मोबाइल मिलने के बाद महकमे में हड़कंप मच गया है। जानकारी के अनुसार, पूर्व विधायक बलजीत यादव पिछले करीब सात महीनों से जयपुर सेंट्रल जेल के वार्ड नंबर 5 में बंद हैं। जेल प्रशासन की ओर से चलाए गए सघन तलाशी अभियान के दौरान उनके पास से यह मोबाइल फोन बरामद हुआ। मोबाइल बरामदगी के बाद जेल प्रहरी विष्णु की रिपोर्ट पर जयपुर के लालकोठी थाने में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया है। मामले की जांच लालकोठी थाने के एएसआई सूरजमल को सौंपी गई है।
पुलिस अब इस बिंदु पर जांच कर रही है कि जेल के कड़े सुरक्षा घेरे के बावजूद मोबाइल फोन अंदर कैसे पहुंचा और पूर्व विधायक इस फोन के जरिए किन-किन लोगों के संपर्क में थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Security Breach at Jaipur Central Jail: Mobile Phone Found with Former Behror MLA Baljeet Yadav
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jaipur central jail, baljeet yadav, former mla behror, mobile seized in jail, lalkothi police station, rajasthan prison security, jail search operation, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, kotputli-behrore news, kotputli-behrore news in hindi, real time kotputli-behrore city news, real time news, kotputli-behrore news khas khabar, kotputli-behrore news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved