• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

कांग्रेसी नेता ने विवाहिता से पीने को मांगा पानी, फिर दरवाजा बंद कर किया दुष्कर्म

rape with married woman by congress leader in karauli - Karauli News in Hindi

करौली। एक विवाहिता के साथ दुष्कर्म करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मामला करौली जिले के सपोटरा थाना इलाके का है। पुलिस थाना प्रभारी बृजेंद्र यादव के मुताबिक सपोटरा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष एवं खेडला के पूर्व सरपंच हरकेश मीणा के खिलाफ 22 वर्षीय विवाहिता ने यह दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया है। पीड़िता ग्राम पंचायत दौलतपुरा के गांव कल्याणपुरा की रहने वाली है। वर्तमान में परिवार के साथ जोगमंडी में किराए के मकान में रह रही है। पुलिस के मुताबिक शुक्रवार की रात को उसका पति सपोटरा के बाजार में घरेलू कार्य से चला गया। पीडिता घर पर अकेली थी। इसी दौरान आरोपी हरकेश मीणा निवासी खेड़ला घर पर आया और पति के बारे में पूछा। पीडिता ने पति के घर पर नही होने की बात कहीं। इस दौरान आरोपी ने पीडिता से पीने के लिए पानी मांगा। पीडिता पानी लेने घर के अंदर चली गई। उसी दौरान आरोपी उसके पीछे कमरे में आ गया और उसका मुंह बंद कर दुष्कर्म करने लग गया।
जैसे ही पति बाजार से वापस लौटा तो मकान के अंदर कुंदी लगी हुई थी। पति ने खिड़की से कमरे में आवाज लगाई। पीड़िता के पति ने आरोपी हरकेश को उसके साथ दुष्कर्म करते देखकर कमरे की बाहर से कुंदी लगा कर चिल्लाने लग गया। लेकिन आरोपी कमरे का दरवाजा तोड़कर भाग छूटा।
बाद में पीडिता ने सपोटरा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष हरकेश मीणा के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया। पुलिस ने पीडिता का मेडिकल करवाया है। घटना के बाद आरोपी हरकेश फरार हो गया। पुलिस अब फरार आरोपी की तलाश कर मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-rape with married woman by congress leader in karauli
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: rape with married woman, congress leader, karauli news, sapotra police station, rajasthan news, crime news, hindi news, rajasthan hindi khabar, khabar in hindi, news in hindi, karauli news, karauli news in hindi, real time karauli city news, real time news, karauli news khas khabar, karauli news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved