• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

जांच उपरांत 24 ईमित्र केन्द्रों पर की गयी कार्यवाही

Jodhpur. Action taken against 24 e-Mitra centres after investigation - Jodhpur News in Hindi

जोधपुर। जोधपुर जिले में प्राप्त हो रही शिकायतों के संबंध में जुलाई तथा अगस्त माह में 118 ई-मित्र धारकों का आकस्मिक निरीक्षण किया गया और 24 ई-मित्र धारकों पर कार्यवाही की गयी। सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग के अतिरिक्त निदेशक श्री महेन्द्र चौधरी ने बताया कि ई-मित्र धारक विष्णु पटेल, 6़-ए-56 कुड़ी भगतासनी लूणी को डाक्यूमेंट टेम्परिंग के लिए स्थायी रूप से बंद किया गया तथा जनाआधार ब्लॉक किया गया। इसी प्रकार ई-मित्र धारक श्री छतरसिंह राठौड़ महादेव ऑनलाईन सेक्टर 6 कुड़ी भगतासनी तथा ई-मित्र धारक सुरेश परिहार, रेल्वे फाटक के पास, मथानिया को ओवरचार्जिंग पाये जाने पर 15 दिन के लिए अस्थायी रूप से बंद किया गया तथा 5 हजार रूपये की पेनल्टी लगायी गई। उन्होंने बताया कि ई-मित्र श्री जोगसिंह राठौड़ अटल सेवा केन्द्र मंगेरिया, महेश मेघवालों का बास डोली लूणी जोधपुर ग्रामीण, अब्दुल रसीद, रिया पीपाड सिटी, पारसमल सुथारों का बास बुच कला, दीप सिंह मार्केट केतु कला सेखाला, दिनेश बालेसर सत्ता, विजय पारीवाल भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केन्द्र रजलानी, पूजा ईमित्र यूनियन बैंक के सामने बस स्टैंड बिलाडा, ढगला राम मैन हाईवे सेखाला, मनोहर सिंह इन्द्रा गुरो का तालाब प्रतापनगर जोधपुर, खान ईमित्र बस स्टेंड बाला पर आईडी कार्ड नहीं पाये जाने पर ईमित्र डिकॉय एप से पेनल्टी लगायी गयी।
इसी प्रकार मनोहर स्कूल के पास गजसिंहपुरा भोपालगढ पर को ब्रान्डेड बैनर, आईडी कार्ड नहीं पाये जाने, नथाराम श्री करण सिंह नगर भालू कुभानिंया चामू पर कियोस्क अन्य जगह संचालित करने, रेट लिस्ट व को ब्रान्डेड बेनर नहीं डिस्पले करने व आईडी कार्ड नहीं होने पर, शिवा नश्कावत नट बस्ती मसूरिया को गलत लोकेशन, रेट लिस्ट, आईडी कार्ड नहीं होने, ओमप्रकाश गेरू का बास, गांव गारासनी तहसील भोपालगढ पर को ब्रान्डेड बैनर के लिए, अल्लानूर खान भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केन्द्र कापरड़ा पर रेट लिस्ट, कोब्रान्डेड बैनर, लोकेशन व आईडी कार्ड नहीं होने पर, श्री बालाजी ईमित्र कापरड़ा तथा सैनिक ईमित्र सरकारी होस्पीटल के पास कापरड़ा पर रेट लिस्ट, कोब्रान्डेड बैनर एवं आईडी कार्ड नहीं होने पर, ईमित्र डेकाय ऐप से पेनल्टी लगायी गयी।
साथ ही राकेश मेघवाल अगोलाई गलत लोकेशन की पेनल्टी तथा गाईडलाईन की पालना नहीं करने पर ऑलाईन पेनल्टी लगायी गयी। इसी प्रकार कानाराम नियर बस स्टेड चामू पर गाईडलाईन की पालना नहीं करने पर ऑफलाईन पेनल्टी लगायी गयी तथा राजू राम 54 मील सेखाला पर गाईडलाईन की पालना नहीं करने ऑफलाईन तथा आईडी कार्ड नहीं होने पर ईमित्र डेकाय एप से पेनल्टी लगायी गयी।
आमजन के लिए आवश्यक निर्देशउन्होंने आमजन से निवेदन किया है कि ई-मित्र से सेवा लेते समय सभी सेवा कि ऑनलाइन पावती रसीद प्राप्त करे व पावती रसीद में अंकित अनुसार ही राशि देवे। अधिक राशि लेने वाले कियोस्क धारको की सूचना निम्नलिखित ईमेल पर या राजस्थान संपर्क हेल्प लाइन नम्बर 181 करें।
किसी ई-मित्र के द्वारा ठप्पा / मोहर/स्टाम्प / सील बिलो पर लगाया जाता है या निर्धारित दर से ज्यादा राशि की मांग की जाती है, तो इसक शिकायत, सूचना प्रोद्यौगिकी और संचार विभाग, सूचना केन्द्र के पास हॉईकोर्ट रोड, जोधपुर या dlo.doit.jodhpur@rajasthan.gov.in लिखित में, ईमेल द्वारा करें।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Jodhpur. Action taken against 24 e-Mitra centres after investigation
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jodhpur, action, taken, against, 24 e-mitra, centres, investigation, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jodhpur news, jodhpur news in hindi, real time jodhpur city news, real time news, jodhpur news khas khabar, jodhpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved