जोधपुर। राजस्थान के जोधपुर में चार विमान यात्रियों की ओर से आपत्तिजनक भाषा के मामले में यात्रियों को हिरासत में ले लिया गया है। एयरपोर्ट प्रशासन मामले की जांच में जुटा है। एयर इंडिया के हवाई जहाज में धमकी मिलने के बाद जोधपुर हवाई अड् डे को सीज किया गया है। धमकी मिलने के बाद यात्री को एयरपोर्ट के बाहर नहीं आने दिया गया है। वहां पर यात्रियों के सामानों की जांच की जा रही है। इस दौरान डीसीपी अमनदीप सिंह कपूर भी एयरपोर्ट पर हैं। एयरपोर्ट पर कमांडो ने मोर्चा संभाल लिया है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
मिली जानकारी के अनुसार, जोधपुर एयरपोर्ट पर सोमवार को मुंबई से पहुंची एयर इंडिया की फ्लाइट के कुछ यात्रियों को हिरासत में लिया गया। पहले 6 लोगों को पकडा गया। इसके बाद 4 लोगों को हिरासत में लिए जाने की पुष्टि की गई है। इन विमान यात्रियों के ऊपर फ्लाइट के अंदर आपत्तिजनक भाषा में चर्चा कर रहे थे। इसको देखते हुए सुरक्षा अलर्ट जारी कर दी गई।
इसके बाद एयर इंडिया की यात्रियों में से 4 यात्रियों को हिरासत में लिया गया है। इसी बीच सारे विमान की तलाशी ली गई। साथ ही संदिग्ध यात्रियों के बेगों को भी जांचा गया। एयरपोर्ट प्रशासन में हिरासत में लिए गए चारों लोगों से पूछताछ करने में लगे हुए हैं। इस मामले की जांच चल रही है। परिणाम आने के बाद पता चल पाएगा मामला कितना गंभीर है।
लोकसभा चुनाव 2024 - राजस्थान में दांव पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की प्रतिष्ठा
भाजपा ने जारी किया वीडियो, कहा- भारत के दुश्मन नहीं चाहते कि मोदी वापस आएं, लेकिन जनता ने 400 पार का बनाया मन
आम चुनाव-2024 : राजस्थान में 12 सीटों पर कम हुआ मतदान, बीजेपी में बेचैनी बढ़ी, 25 में से 25 सीटें जीतना मुश्किल
Daily Horoscope