• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

बाइक सवार बदमाशों ने अधेड से मोबाइल लूटा

Bike-Riding Miscreants Snatch Mobile Phone from Middle-Aged Man - Jodhpur News in Hindi

जोधपुर। शास्त्रीनगर थानान्तर्गत जलजोग सर्किल के पास अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े एक अधेड के हाथ पर झपट्टा मारकर मोबाइल फोन लूट लिया। शास्त्रीनगर थाना के हैड कांस्टेबल मजीद खान ने बताया है गत 8 अप्रैल की शाम करीब 6 बजे गोल्फ फोर्स स्कीम निवासी राहुल कल्ला रेजीडेंसी रोड स्थित संकल्प रेस्टोरेंट के पास मोबाइल पर बात करते हुए जा रहे थे। इसी दौरान एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन बदमाश आए और पीछे बैठे युवक ने झपट्टा मारकर उनका मोबाइल छीन लिया। वारदात को अंजाम देकर आरोपी जलजोग चौराहे की ओर फरार हो गए। पीड़ित के अनुसार, छीना गया मोबाइल सैमसंग S24 FE 5G (256GB) है। घटना के बाद पीड़ित ने तुरंत ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई और पुलिस को IMEI नंबर भी उपलब्ध कराए।
पुलिस ने मामला दर्ज कर आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं। फिलहाल आरोपियों का कोई सुराग नहीं लग पाया है।
पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लूटे गए मोबाइल को बरामद किया जाएगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Bike-Riding Miscreants Snatch Mobile Phone from Middle-Aged Man
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jodhpur crime, mobile snatching, shastri nagar, jaljog circle, samsung s24 fe, rajasthan police, cctv investigation, snatching case, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jodhpur news, jodhpur news in hindi, real time jodhpur city news, real time news, jodhpur news khas khabar, jodhpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved