• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

खेल जीवन का अहम हिस्सा, भागीदारी ही असली जीत : जिला कलक्टर

Sports are an important part of life, participation is the real victory: District Collector - Jhalawar News in Hindi

झालावाड़। पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय झालावाड़ में शुक्रवार को वार्षिक खेल दिवस का आयोजन उत्साह, उमंग एवं खेल भावना के साथ किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला कलक्टर अजय सिंह राठौड़ रहे। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि द्वारा खेल मशाल प्रज्ज्वलन एवं वार्षिक खेल दिवस के शुभारंभ की विधिवत घोषणा के साथ हुई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला कलक्टर अजय सिंह राठौड़ ने विद्यार्थियों को खेलों के महत्व से अवगत कराते हुए कहा कि खेल केवल प्रतिस्पर्धा का माध्यम नहीं, बल्कि जीवन को अनुशासन, धैर्य और टीम भावना सिखाने का सशक्त माध्यम हैं। उन्होंने कहा कि खेलों में जीत से अधिक महत्वपूर्ण भागीदारी होती है, क्योंकि भागीदारी से आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और सकारात्मक सोच का विकास होता है। जिला कलक्टर ने कहा कि आज के डिजिटल युग में बच्चों को मोबाइल की लत से दूर रखना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों को मोबाइल की लत छुड़ाने का आह्वान करते हुए कहा कि वे बच्चों को केवल पढ़ाई तक सीमित न रखें, बल्कि उन्हें खेलकूद, योग एवं शारीरिक गतिविधियों में भी सक्रिय भागीदारी हेतु प्रेरित करें, जिससे उनका सर्वांगीण विकास सुनिश्चित हो सके। उन्होंने कहा कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का वास होता है और खेल बच्चों को स्वस्थ, सक्रिय एवं ऊर्जावान बनाए रखते हैं।
इस अवसर पर जिला कलक्टर द्वारा खिलाड़ियों को खेल को खेल की भावना से खेलने की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम के दौरान छोटे एवं बड़े विद्यार्थियों के लिए विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं बनाना दौड़, रेडी तो स्कूल दौड़, रिले दौड़, 50, 80, 100 मीटर दौड़ एवं शारीरिक गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिन्हें मुख्य अतिथि ने स्वयं उपस्थित रहकर देखा एवं खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
कार्यक्रम में केंद्रीय विद्यालय के प्राचार्य वेदप्रकाश मीणा ने विद्यालय की वार्षिक उपलब्धियों की जानकारी देते हुए बताया कि विद्यालय के विद्यार्थियों ने रीजनल एवं नेशनल लेवल पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में गोल्ड, सिल्वर एवं ब्रॉन्ज़ मेडल प्राप्त कर विद्यालय एवं जिले का नाम रोशन किया है।
इस दौरान छात्र-छात्राओं द्वारा मार्शल आर्ट एवं योगा की संगीतबद्ध एवं अनुशासित प्रस्तुतियाँ दी गईं, जिन्हें उपस्थित अतिथियों ने खूब सराहा। वहीं नन्ही बालिकाओं द्वारा राजस्थानी लोक गीतों पर प्रस्तुत मनमोहक समूह नृत्य ने सभी का मन मोह लिया।
कार्यक्रम के अंत में जिला एवं राज्य स्तर पर स्काउट-गाइड, कब-बुलबुल प्रशिक्षण एवं विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर मेडल प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को जिला कलेक्टर द्वारा सम्मानित किया गया। साथ ही शैक्षणिक गतिविधियों में मेरिट में स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को भी मुख्य अतिथि द्वारा पुरस्कार प्रदान कर प्रोत्साहित किया गया।
कार्यक्रम में जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी शंभु दयाल मीणा, जिला अग्रणी बैंक अधिकारी महेश सिसोदिया, शिक्षकगण, अभिभावक एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन अनुप्रिया व ओम सिंह ने किया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Sports are an important part of life, participation is the real victory: District Collector
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jhalawar, pm shri kendriya vidyalaya, annual sports day, district collector, ajay singh rathore, sports torch, sports, discipline, patience, team spirit, participation, confidence, leadership, positive thinking, digital era, mobile, yoga, physical activities, healthy mind, running race, relay race, martial arts, rajasthani folk songs, scout-guide, merit, awards, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jhalawar news, jhalawar news in hindi, real time jhalawar city news, real time news, jhalawar news khas khabar, jhalawar news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved