• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

होम वोटिंग के प्रथम दिन 247 पात्र मतदाताओं ने घर से डाले वोट

On the first day of home voting, 247 eligible voters cast their votes from home. - Jhalawar News in Hindi

झालावाड़ । विधानसभा चुनाव 2023 के तहत भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नवाचार के रूप में 80 वर्ष से अधिक आयु एवं 40 प्रतिशत से अधिक दिव्यांगता वाले मतदाताओं के लिए प्रारंभ की गई होम वोटिंग की सुविधा के प्रथम दिन जिले के चारों विधानसभा क्षेत्रों में कुल 247 पात्र मतदाताओं के वोट पोस्टल बैलेट के माध्यम से डाले। उप जिला निर्वाचन अधिकारी (अतिरिक्त जिला कलक्टर) नरेश कुमार मालव ने बताया कि सायं 5.30 बजे तक विधानसभा क्षेत्र डग में 65, झालरापाटन में 82, खानपुर में 53 तथा विधानसभा क्षेत्र मनोहरथाना में 47 पात्र मतदाताओं ने अपने वोट का उपयोग किया। होम वोटिंग के पहले दिन जोश के साथ, पात्र मतदाताओं ने किया मतदान
झालावाड़ । भारत निर्वाचन आयोग द्वारा 80 वर्ष से अधिक आयु एवं 40 प्रतिशत से अधिक दिव्यांगता वाले मतदाताओं के लिए प्रारंभ की गई होम वोटिंग की सुविधा के प्रथम दिन मंगलवार को पात्र मतदाताओं ने बड़े जोश के साथ अपने-अपने मताधिकार का उपयोग किया।
रामेश्वर बोले होम वोटिंग की सुविधा विधानसभा चुनाव में कारगर साबित होगी
विधानसभा क्षेत्र खानपुर के दिव्यांग मतदाता रामेश्वर ने होम वोटिंग की प्रक्रिया के दौरान मंगलवार को स्वयं के घर पर पोस्टल बैलेट के माध्यम से मतदान किया। मतदान के पश्चात् रामेश्वर ने कहा कि किसी भी चुनाव में एक-एक मत का महत्व होता है इसी को देखते हुए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा प्रारंभ की गई होम वोटिंग की सुविधा विधानसभा चुनाव 2023 में कारगर साबित होगी।
88 वर्षीय गौरा बाई ने स्वयं के घर से किया मतदान
भारत निर्वाचन आयोग के द्वारा प्रारंभ की गई होम वोटिंग की सुविधा के दौरान जिले के विधानसभा क्षेत्र मनोहरथाना में ग्राम असनावर निवासी 88 वर्षीय गौरा बाई ने स्वयं के घर पर मतदान किया। गठित मतदान दल ने पूर्ण गोपनीयता के साथ गौरा बाई से पोस्टल बैलेट के जरिये मतदान करवाया। मतदान करने के पश्चात् गौरा बाई ने कहा कि उनकी आयु अधिक होने के कारण वह मतदान केन्द्र तक जाने में सक्षम नहीं थी परन्तु होम वोटिंग की सुविधा से उनको अपने मताधिकार का उपयोग करने का अवसर प्राप्त हुआ।
दिव्यांग मतदाता दिनेश कुमार ने पूर्ण गोपनीयता के साथ किया घर से मतदान
विधानसभा क्षेत्र खानपुर के बलाई मोहल्ला निवासी दिनेश कुमार 40 प्रतिशत से अधिक दिव्यांगता वाले विशेष योग्यजनों की श्रेणी में आते हैं। इस कारण मंगलवार को होम वोटिंग की प्रक्रिया के अन्तर्गत मतदान दल द्वारा उनके घर पर जाकर व्यवस्थित तरीके से पोलिंग स्टेशन बनाकर उनका मतदान करवाया गया।
मतदान करने के पश्चात् दिनेश कुमार ने कहा कि दिव्यांग होने के कारण वह मतदान हेतु पोलिंग बूथ पर जाने में असमर्थ थे इसलिए उन्होंने होम वोटिंग की सुविधा के लिए आवेदन किया जिसके फलस्वरूप मंगलवार को मतदान दल उनके घर पहुंचा। उन्होंने बताया कि उन्होंने पूर्ण गोपनीयता के साथ अपने मताधिकार का उपयोग किया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-On the first day of home voting, 247 eligible voters cast their votes from home.
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: on the first day, of home voting, 247 eligible voters, cast their votes from home, jhalawar, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jhalawar news, jhalawar news in hindi, real time jhalawar city news, real time news, jhalawar news khas khabar, jhalawar news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved