• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या पर सांस्कृतिक संध्या सोमवार को

the cultural program On the eve of Teachers Day on Monday - Jaipur News in Hindi

जयपुर। राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह की पूर्व संध्या पर सोमवार को स्थानीय बिड़ला ऑडिटोरियम में शाम 6 बजे सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि उच्च शिक्षा मंत्री किरण माहेश्वरी होंगी। अध्यक्षता शिक्षा राज्य मंत्री वासुदेव देवनानी करेंगे। सांस्कृतिक संध्या के अंतर्गत प्रदेश के सृजनशील शिक्षकों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों का प्रस्तुतीकरण किया जाएगा। राज्य स्तरीय शिक्षक दिवस समारोह 5 सितम्बर को बिड़ला सभागार में सुबह 11 बजे होगा। समारोह की मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे होंगी। समारोह की अध्यक्षता शिक्षा राज्य मंत्री वासुदेव देवनानी करेंगे, जबकि विशिष्ट अतिथि ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री राजेन्द्र राठौड़, माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष बी.एल. चौधरी, मुख्य सचिव अशोक जैन तथा अतिरिक्त मुख्य सचिव राजहंस उपाध्याय होंगे। शिक्षा राज्य मंत्री वासुदेव देवनानी ने बताया कि राज्यस्तरीय समारोह में इस बार प्रारम्भिक, माध्यमिक एवं संस्कृत शिक्षा में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों के अलावा आदर्श एवं उत्कृष्ट विद्यालय योजना के अंतर्गत राज्य में सर्वश्रेष्ठ कार्य करने वाले जिलों को प्राप्त श्रेणी के आधार पर तीन-तीन जिला शिक्षा अधिकारी, माध्यमिक एवं प्रारंभिक शिक्षा, तीन-तीन अतिरिक्त जिला परियोजना समन्वयक, राजस्थान माध्यमिक शिक्षा अभियान एवं सर्व शिक्षा अभियान को तथा आदर्श एवं उत्कृष्ट विद्यालयों के तीन-तीन संस्था प्रधानों को भी सम्मानित किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि इस बार शिक्षक दिवस सम्मान समारोह में विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों, संस्था प्रधानों के अतिरिक्त परियोजनाओं, एसआईईआरटी, राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल, जयपुर तथा अन्य संस्थानों के समकक्ष पदों पर कार्यरत 5 शिक्षकों एवं प्रधानाचार्यों को भी राज्यस्तरीय शिक्षकों के सम्मान की भांति ही सम्मानित किया जाएगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-the cultural program On the eve of Teachers Day on Monday
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: cultural program, teachers day, state level teachers honor ceremonie in jaipur, birla auditorium jaipur, minister of education vasudev devnani, jaipur hindi news, rajasthan hindi news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved