• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

राज्य के वन एवं पर्यावरण मंत्री ने की केन्द्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री से भेंट

State Forest and Environment Minister met the Union Forest and Environment Minister - Jaipur News in Hindi

-मुकुंदरा और शाहगढ़ में चीता लाने और सरिस्का में रोप वे बनाने के कार्यो पर हुई चर्चा जयपुर। राजस्थान के वन एवं पर्यावरण मंत्री संजय शर्मा ने बुधवार को केन्द्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव से भेंट कर सरिस्का में नाहर सती माता सिलीबेरी से पांडुपोल हनुमान मंदिर तक रोपवे अथवा रास्ता बनाने का प्रस्ताव रखा। इसके अतिरिक्त शर्मा ने राजस्थान के मुकुंदरा और शाहगढ़ जैसलमेर में चीता लाने के साथ ही सरिस्का में बनने वाले एलिवेटेड रोड का काम शीघ्र शुरू कराने के लिए आग्रह किया। नई दिल्ली के पर्यावरण भवन में हुई इस मुलाकात के दौरान शर्मा ने केन्द्रीय मंत्री को अवगत करवाया कि सरिस्का में नाहर सती माता सिलीबेरो से पांडुपोल हनुमान मंदिर तक रोपवे बनने अथवा दीवारों के साथ 9 किलोमीटर तक का रास्ता बनने से पर्यटकों की संख्या में बढ़ोतरी होने के साथ ही उनका आवागमन सुगम हो जाएगा।
मुलाकात के दौरान केंद्रीय मंत्री भूपेन्द्र यादव ने शर्मा के आग्रह पर भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के निदेशक, वन विभाग के महानिदेशक और राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण (एनटीसीए) के प्रमुख एस.पी.यादव से वार्ता कर उचित कार्यवाही करने के निर्देश प्रदान किए।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-State Forest and Environment Minister met the Union Forest and Environment Minister
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jaipur, rajasthan, forest and environment minister, sanjay sharma, union forest and environment minister, bhupendra yadav, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved