• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

70 वर्ष से ऊपर की आयु के कलाकारों के लिए पेंशन योजना शुरू की जाएगी- डॉ. बी डी कल्ला

Pension scheme will be started for artists above the age of 70 years- Dr. BD Kalla - Jaipur News in Hindi

जयपुर। जवाहर कला केंद्र (जेकेके) अपना 29वां स्थापना दिवस मना रहा है, जिसके तहत जेकेके परिसर में कई कलात्मक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। राजस्थान सरकार के कला एवं संस्कृति मंत्री, डॉ. बी. डी. कल्ला ने शुक्रवार को जेकेके में इस फेस्टिवल का उद्घाटन किया। इस अवसर पर मंत्री डॉ. बी डी कल्ला ने कहा कि मैं सभी को जेकेके के स्थापना दिवस की बधाई और शुभकामनाएं देता हूं। मैं चाहता हूं की केवल राजस्थान में ही नहीं बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी जवाहर कला केंद्र का नाम हो। हमारा प्रयास रहेगा कि जो 70 वर्ष से ऊपर की आयु के कलाकार हैं और जिन्हें पेंशन की आवश्यकता है, उन्हें घर बैठे पेंशन मिल सके। कलाकारों के सम्मान के लिए हमने यह पेंशन योजना शुरू करने का विचार किया है। जिससे कि वृद्ध कलाकारों को अधिक से अधिक इस योजना का लाभ मिल सके।

इस दौरान राजस्थान सरकार के कला एवं संस्कृति विभाग की प्रमुख सचिव तथा जेकेके की महानिदेशक, श्रीमती गायत्री राठौड़ और जेकेके की अतिरिक्त महानिदेशक (प्रशासन) श्रीमती अनुराधा गोगिया भी उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम की शुरूआत मंत्री डॉ. बी डी कल्ला ने डोम एरिया में डूडल वॉल पर चित्रकारी के साथ की। यह डूडल वॉल एक्टिविटी 10 अप्रेल तक सुबह 10 बजे से शाम 7 बजे तक ओपन रहेगी। इसके बाद ‘टाबर बाल बसेरा’, जयपुर की ओर से राजू कुमार द्वारा निर्देशित नुक्कड़ नाटक 'चलो हाथ धोते है' प्रस्तुत किया गया। जिसमें बच्चों ने हाथ धोने के महत्व को नाटक के माध्यम से समझाया।

इसके साथ ही पारिजात 1 व 2, अलंकार, सुरेख और सुदर्शन गैलरी में पेंटिंग एग्जीबिशन का भी आयोजन किया जा रहा है। यह एग्जीबिशन सुबह 10.30 बजे से शाम 7 बजे तक रोजाना 10 अप्रेल तक आयोजित की जाएगी। इसमें विभिन्न कलाकारों द्वारा 200 पेंटिग्स को प्रस्तुत किया जा रहा है। इसी प्रकार से जेकेके के ग्राफिक स्टूडियो 1 व 2 में दुर्गेश अटल द्वारा पोर्ट्रेट व प्रेम शंकर कुम्हार द्वारा मोलेला पॉटरी वर्कशॉप भी आयोजित की जा रही है। यह वर्कशॉप सुबह 10.30 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित होगी।

बाद में जेकेके के रंगायन में जेकेके की उपलब्धियों पर आधारित डॉक्युमेंट्री भी दिखाई गई। जिसके बाद विहान सोशियो कल्चरल वेलबीइंग सोसाइटी, भोपाल द्वारा बच्चों के नाटक ‘तोतों चान' का भी मंचन किया गया। यह कहानी एक छोटी लड़की तोतो पर आधारित है जो कि बहुत उत्साही और जिज्ञासु बच्ची है। उसे अपने बचकानेपन के कारण स्कूल से बर्खास्त कर दिया जाता है। इसका निर्देशन सौरभ अनंत द्वारा किया गया था। शाम को इंडियन कॉफी हाउस एरिया में ओपन माइक पोएट्री का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम अमित कल्ला द्वारा क्यूरेट किया गया था। इसमें हिमांशू व्यास, तबीनाह अंजुम, त्रिभुवन आदि ने प्रस्तुति दी। शाम को जेकेके के मध्यवर्ती में इंडियन आइडल फेम और मुंबई के बॉलीवुड सिंगर स्वरूप खान मांगणियार द्वारा लोक फ्यूजन प्रस्तुति दी जाएगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Pension scheme will be started for artists above the age of 70 years- Dr. BD Kalla
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: pension scheme, dr bd kalla, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved