• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 3

जेकेके जूनियर समर प्रोग्राम 2019 का शुभारंभ

जयपुर। जवाहर कला केंद्र (जेकेके) में ‘जूनियर समर प्रोग्राम 2019‘ के तहत बुधवार को सुबह थिएटर, नृत्य, संगीत, विजुअल आर्ट्स एवं लिटरेचर कैटेगरी में विभिन्न वर्कशाप्स की भव्य शुरूआत हुई। इन सभी वर्कशॉप्स में बच्चों एवं युवाओं ने हर्ष और उल्लास से बढ़ चढ़ कर भाग लिया। ‘थिएटर वर्कशॉप’ में बच्चों ने खेलों के माध्यम से दिया इंट्रोडक्शन
‘थिएटर वर्कशॉप’ में 8 वर्ष से 17 वर्ष के लगभग 250 बच्चे शामिल हुए। सर्वप्रथम सभी प्रशिक्षकों ने बच्चों को बेहद मनोरंजक अंदाज में स्वयं का परिचय दिया। इस अवसर पर नृत्य एवं खेलों के माध्यम से उन्हें सहज अनुभव करवाया गया। इसके पश्चात् बच्चों के विभिन्न ग्रूप्स बनवा कर उन्हें रोचक तरीके से एक दूसरे को इंट्रोडक्शन देने को कहा गया। इस दौरान बच्चों ने प्रशिक्षकों के साथ इंटरेक्शन करने का अवसर भी प्राप्त हुआ। वर्कशॉप के आगामी दिनों में बच्चों को थिएटर के विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी जाएगी, जिनमें अभिनय, स्टेज प्रोडक्शन, सेट डिजाइन और बिहाइंड द सीन वर्क शामिल होंगे।
म्यूजिक एवं डॉस वर्कशॉप्स की भी हुई शुरूआत

म्यूजिक एवं डॉस वर्कशॉप्स की भी शुरूआत हुई। म्यूजिक वर्कशॉप के तहत बच्चों को खड़ताल, तबला, ड्रम एवं पियानो सहित विभिन्न म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट्स में ताल की जानकारी दी गई। इसी प्रकार प्रतिभागियों को प्रख्यात संगीत एवं नृत्य प्रशिक्षकों द्वारा गायन के साथ-साथ लोक नृत्य एवं कथक नृत्य प्रारंभिक परिचय दिया गया। इनके प्रशिक्षकों में पं. चन्द्र प्रकाश तंवर (गायन), कुटले खान मांगणियार (खड़ताल), डॉ. अंकित पारीक (तबला) पुरु शर्मा (ड्रम), कामाक्षी सक्सेना (पारम्परिक नृत्य), राजेंद्र राव (लोक नृत्य) और तरूणा जांगिड़ (कथक) शामिल हैं।


ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Launched Junior Summer Program 2019
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: junior summer program 2019, jawahar arts center, jkk, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved