• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस / मशीन लर्निंग पॉलिसी—2026 पर नॉलेज सीरीज़ – एपिसोड 3 का आयोजन बुधवार को

Knowledge Series on Artificial Intelligence - Machine Learning Policy—2026 - Jaipur News in Hindi

जयपुर, । राजस्थान फाउंडेशन (राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय प्रवासी राजस्थानी कार्य विभाग) द्वारा सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग, राजस्थान सरकार के सहयोग से नॉलेज सीरीज़ – एपिसोड 3 के अंतर्गत राजस्थान "आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस / मशीन लर्निंग पॉलिसी 2026" विषय पर बुधवार को सायं 5:30 से 6:30 बजे ऑनलाइन सत्र आयोजित किया जाएगा। राजस्थान फाउंडेशन की आयुक्त डॉ. मनीषा अरोड़ा ने बताया कि इस सत्र का मुख्य उद्देश्य राजस्थान सरकार द्वारा लागू की गई आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस / मशीन लर्निंग पॉलिसी —2026 के प्रमुख प्रावधानों, ए.आई. के व्यावहारिक उपयोग तथा युवाओं, उद्यमियों, व्यवसायियों, विद्यार्थियों और प्रवासी राजस्थानियों के लिए उपलब्ध अवसरों पर विस्तार से चर्चा करना है। इस सत्र के दौरान सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग के अधिकारियों द्वारा एक प्रेजेंटेशन दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त प्रख्यात उद्यमी, लेखक एवं फ्यूचरिस्ट - डॉ. अजय डाटा दैनिक जीवन के लिए ए.आई. का प्रभावी उपयोग एवं अपने व्यवसाय को सुदृढ़, प्रतिस्पर्धी एवं भविष्य के लिए तैयार बनाने की प्रक्रिया पर चर्चा करेंगे।
यह एक रोचक ऑनलाइन सत्र होगा, जिसमें इच्छुक व्यक्ति https://rajasthan-gov.webex.com/rajasthan-gov/j.php?MTID=ma199b4ba3aaf4f908d92e3fdc5a6b3f5 लिंक पर पासवर्ड jaipur123 के माध्यम से भाग ले सकते है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Knowledge Series on Artificial Intelligence - Machine Learning Policy—2026
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: dr manisha arora, commissioner, rajasthan foundation, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved