• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

सरस संकुल परिसर में विराजे कैलाश दुग्धीश्वर महादेव

Kailash Dugdheshwar Mahadev is enshrined in the Saras Sankul complex. - Jaipur News in Hindi

जयपुर,। जवाहरलाल नेहरू मार्ग स्थित सरस संकुल मुख्यालय परिसर में शनिवार प्रातः 8:00 बजे कैलाश दुग्धीश्वर महादेव की विधिवत प्राण प्रतिष्ठा संपन्न हुई। इस शुभ अवसर पर शिव पंचायत एवं भगवान हनुमान जी की प्रतिष्ठापना की गई। राजस्थान कोऑपरेटिव डेयरी फेडरेशन की प्रशासक एवं प्रबंध संचालक श्रुति भारद्वाज ने समस्त अधिकारियों के साथ इस धार्मिक अनुष्ठान में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजन, हवन पूरे विधि-विधान से प्राण प्रतिष्ठा की। पंडित उमाशंकर मिश्र एवं उनके सहयोगियों ने पूजा अर्चना करवाई। कैलाश दुग्धीश्वर महादेव मंदिर की स्थापना के बाद सभी श्रद्धालुओं एवं उपस्थितजनों को भोजन प्रसाद का वितरण किया गया। इस अवसर पर जयपुर डेयरी के अध्यक्ष श्री ओम पूनिया सहित आरसीडीएफ एवं जयपुर डेयरी के अधिकारी एवं कार्मिक उपस्थित रहे। आध्यात्मिक वातावरण में सम्पन्न हुआ यह आयोजन सरस संकुल परिवार के लिए एक महत्वपूर्ण और पावन क्षण रहा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Kailash Dugdheshwar Mahadev is enshrined in the Saras Sankul complex.
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: shruti bhardwaj, kailash dugdheshwar mahadev, saras sankul complex, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved