• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

कांग्रेस देश से जड़-मूल से उखड़ने की कगार पर है : अशोक परनामी

jaipur news :  State Workshop of BJP in jaipur - Jaipur News in Hindi

जयपुर। भारतीय जनता पार्टी की ओर से बुधवार को प्रदेशस्तरीय बूथ, प्रचार एवं प्रवास कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें प्रदेश के समस्त बूथ, प्रचार, प्रवास जिला अभियान प्रमुखों ने भाग लिया।

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी, प्रदेश संगठन महामंत्री चन्द्रशेखर, प्रदेश महामंत्री भजनलाल शर्मा, प्रदेश मंत्री मुकेश दाधीच, अरुण अग्रवाल, प्रदेश कार्यालय प्रभारी मुकेश पारीक ने कार्यशाला का शुभारंभ किया। कार्यशाला में सर्वप्रथम नाथद्वारा के भाजपा विधायक कल्याण सिंह के निधन पर शोक व्यक्त कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी ने कार्यशाला में प्रत्येक कार्यकर्ता को विशुद्ध राष्ट्रवादी व कल्याणकारी विचारधारा के अनुरूप राष्ट्र निर्माण में जुड़े रहने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस देश से जड़-मूल से उखड़ने की कगार पर है। यह भाजपा की राष्ट्रवाद, संस्कृति मूल्यों व जन कल्याणकारी विचारधाराओं और अथक प्रयासों को भारत वासियों द्वारा ह्दय से आत्मसात करना है। हम इन मूल्यों पर सबके साथ आगे बढ़ते रहें, यहीं हमारी वास्तविक विजय है।

कार्यशाला के द्वितीय सत्र प्रश्नोत्तर काल के बाद निष्कर्ष एवं संदेश के रूप में भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री चन्द्रशेखर ने कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों में नवीन ऊर्जा का संचार करते हुए राष्ट्रवाद, सुशासन और विकास के पार्टी के मूल मंत्र को सर्वोपरि बताया। उन्होंने बूथ निर्माण अभियान, प्रवास तथा प्रचार अभियान की महत्ता के बारे में बताते हुए कहा कि यह अभियान संगठन के लिए स्थायी अभियान होना चाहिए।

कार्यशाला में प्रदेश मॉनीटरिंग टीम के सक्रिय सहयोग एवं समन्वय पर विचार-विमर्श, महत्वपूर्ण भूमिका के विषय में बताया गया। मॉनीटरिंग टीम के प्रदेश संयोजक विमल कटियार के साथ-साथ विनय कौशिक एवं समस्त टीम के सदस्यों का परिचय करवाया गया। राष्ट्रगान के साथ कार्यशाला का समापन किया गया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-jaipur news : State Workshop of BJP in jaipur
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jaipur news, bjp state workshop, bjp workshop jaipur, rajasthan bjp, bjp state president ashok parnami, bjp state organization general secretary chandrashekhar, jaipur hindi news, jaipur latest news, rajasthan hindi news, जयपुर समाचार, राजस्थान समाचार, राजस्थान बीजेपी, राजस्थान भाजपा, कार्यशाला, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी, भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री चन्द्रशेखर, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar Rajasthan Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2023 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved