जयपुर । राजस्थान की खनिज संपदा के प्रति लोगों के उत्साह को साकार होते
हुए जेईसीसी पर आयोजित स्टोनमार्ट में राज्य सरकार के माइंस एवं भूविज्ञान
विभाग के पेवेलियन पर आसानी से देखा गया। देशी-विदेशी दर्शकों ने
प्रदेश के डायमेंशनल स्टोन की बारीकी को समझने की कोशिश की वहीं खनिज संपदा
की विपुलता और विस्तृत रेंज को देखकर दांतों तले अंगूली दबाएं बिना नहीं
रहे। रेगिस्तान में विपुल खनिज संपदा और उसमें भी स्टोनमार्ट में प्रदर्शित
गोल्ड के सेंपल को देखकर लोगों में गजब का उत्साह देखा गया। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
राजस्थान
के अतिरिक्त मुख्य सचिव माइंस डॉ. सुबोध अग्रवाल ने बताया कि स्टोन मार्ट
में विभागीय पेवेलियन में प्रदेश में खनन किए जा रहे सभी 57 खनिजों के
सेंपल्स प्रदर्शित किए गए हैं। इसके साथ ही डायमेंशनल स्टोन की स्लेब्स भी
प्रदर्शित करते हुए उनकी उपलब्धता की जानकारी दी जा रही है। डॉ. अग्रवाल ने
बताया कि राज्य में मेटेलिक, नोनमेटेलिक और फर्टिलाइजर केमिकल खनिज का
भण्डार उपलब्ध है। एक ही प्रदेश में इतने प्रकार के खनिजों की वेरायटी
देखकर अन्य प्रदेशों और विदेशों से स्टोनमार्ट में हिस्सा लेने आये
प्रतिभागी अचंभित है।राजस्थान में उपलब्ध मेटेलिक
यथा लेड, जिंक, कॉपर, गोल्ड, सिल्वर, मेगनीज, टंगस्टन आदि के सेंपल
प्रदर्शित किए गए हैं। इसके साथ ही नोन मेटेलिक खनिजों में मारबल,
क्वार्टज, फेल्सपार, डोलोमाइट, सेंड स्टोन, लाइमस्टोन, ग्रेनाइट, सिस्ट,
सेलेनाइट, क्ले,डोलोमाइट, सोपस्टोन, एपेटाइट आदि आदि के सेंपल्स प्रदर्शित
किए गए है तो फर्टिलाइजर केमिकल मिनरल्स में पोटाश, रॉकफास्फेट, जिप्सम और
सेलेनाइट आदि प्रदर्शित किए गए है।
माइंस विभाग के
पेवेलियन की खासबात यह है कि यहां वरिष्ठ अधिकारियों के दल द्वारा एक एक
मिनरल की जानकारी दी जा रही है और उस मिनरल की उपलब्धता स्थान, संभावित
डिपोजिट्स, क्वालिटी आदि की भी जानकारी दी जा रही है यही कारण है कि
डिस्प्ले पेवेलियनों में माइंस विभाग के पेवेलियन में जानकारी लेने वालों
की भीड़ उमड़ रही है। संभवतः राजस्थान देश का अनोखा प्रदेश है जहां सभी तरह के मिनरल उपलब्ध
है। माना जाता है कि प्रदेश में 82 प्रकार के मिनरल्स उपलब्ध है जिनमें से
57 प्रकार के मिनरल्स का खनन हो रहा है।
भारतीय महिला टीम ने साउथ अफ्रीका की धरती पर रचा इतिहास, इंग्लैंड को 7 विकेट से हराकर विश्व कप जीता
राहुल गांधी ने फहराया तिरंगा, अमित शाह को सीधी चुनौती दी, कहा : लाल चौक पर यात्रा निकालें, देखिए खबर सहित तस्वीरें...
पुलिसकर्मी की गोली से घायल ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री का निधन
Daily Horoscope