ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
जयपुर, । डॉ. सविता बेन अम्बेडकर योजना के
अंतर्गत अन्तर्जातीय विवाह पर प्रोत्साहन राशि अब 10 लाख रुपए मिलेगी। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत
ने राशि बढ़ाने के प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान की है। अभी तक यह राशि 5 लाख रुपए मिलती रही है।
सामाजिक
न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा संचालित ‘डॉ. सविता बेन अम्बेडकर अन्तर्जातीय विवाह
प्रोत्साहन योजना’ के
अन्तर्गत अन्तर्जातीय विवाह के उपरान्त 10 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। इस राशि में से 5 लाख रुपए 8 वर्ष के लिए फिक्स्ड डिपोजिट कराए जाएंगे। शेष
5 लाख रुपए संयुक्त बैंक खाते में जमा
कराए जाएंगे।
उल्लेखनीय
है कि गहलोत द्वारा 2023-24 के बजट में इस संबंध में घोषणा की गई थी।
बेंगलुरु में बरसे पीएम मोदी, कहा- इंडी गठबंधन के लोग एक घिसा-पिटा टेप रिकॉर्डर लेकर घूम रहे हैं
कर्नाटक कांग्रेस का केंद्र के खिलाफ बेंगलुरु में खाली बर्तनों के साथ प्रदर्शन
राहुल अगर दो जगह से चुनाव लड़ते हैं तो क्या गलत है, मोदी ने भी ऐसा किया-वेणुगोपाल
Daily Horoscope