• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

उपभोक्ताओं को मिले बेहतर सुविधाएं, समस्याओं का त्वरित समाधान

Improved facilities for consumers, quick solutions to problems - Jaipur News in Hindi

जयपुर। उपभोक्ताओं को बेहतर सेवाएं और बिना ट्रिपिंग के अच्छी गुणवत्ता की बिजली देने के साथ समस्याओं के त्वरित समाधान को लेकर गुरुवार को विद्युत वितरण निगमों की वीडियो काॅन्फ्रेन्सिंग हुई। वीडियो काॅन्फ्रेंस के माध्यम से मुख्यमंत्री विद्युत सुधार अभियान के अन्तर्गत चलाए जा रहे लाॅस रिडक्सन प्रोग्राम के प्रथम चरण की समीक्षा करते हुए ऊर्जा विभाग के प्रमुख शासन सचिव संजय मल्होत्रा ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि तीनो डिस्काॅम के लाॅस में कमी आई है। उन्होंने कहा कि हमारा उद््देश्य लाॅस रिडक्सन करने के साथ ही उपभोक्ताओं को बेहतर से बेहतर सेवाएं भी देने का होना चाहिए। साथ ही फीडर वाईज एनर्जी आॅडिट और थर्ड पार्टी आॅडिट भी करवाई जाए। जिससे वास्तविक लाॅस की गणना हो सके। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारियों को चालू वित्तीय वर्ष के लिए कार्य का एजेण्डा बना लेना चाहिए, ताकि निर्धारित लक्ष्यों को समय पर पूरा किया जा सके। विद्युत वितरण निगमों के अध्यक्ष श्रीमत पाण्डे ने विभिन्न योजनाओं की प्रगति की सर्किलवार समीक्षा की। उन्होंने जैसलमेर, जयपुर नगर वृत, बीकानेर और हनुमानगढ सर्किलों को कार्य में सुधार लाने के निर्देश भी दिए। इस दौरान ऊर्जा विभाग के सलाहकार आर जी गुप्ता ने सुझाव दिया कि लाॅस रिडक्सन प्रोग्राम के साथ ही ट्रांसफार्मर जलने की दर व ट्रिपिंग कम से कम हो, त्वरित गति से नए कनेक्शन जारी हों और उपभोक्ताओं की शिकायतों का तुरन्त समाधान हो। तभी बेहतर परिणाम प्राप्त होंगे। वीडियो काॅन्फ्रेंस में तीनों डिस्काॅम के निदेशक तकनीकी, निदेशक वित्त, सचिव प्रशासन, संभागीय मुख्य अभियन्ता, अधीक्षण अभियन्ता और अधिशाषी अभियन्ता सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Improved facilities for consumers, quick solutions to problems
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: improved facilities for consumers, quick solutions to problems, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved