• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

'हरियालो राजस्थान' अभियान : सूचना एवं जनसम्पर्क आयुक्त शर्मा ने डीआईपीआर परिसर में किया पौधारोपण

Hariyalo Rajasthan Campaign: Information and Public Relations Commissioner Sharma Plants Saplings at DIPR Complex - Jaipur News in Hindi

जयपुर। सूचना एवं जनसम्पर्क आयुक्त राकेश शर्मा ने बुधवार को ‘हरियालो राजस्थान’ अभियान के तहत सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग (डीआईपीआर) परिसर में पौधारोपण किया। उन्होंने आंवला, बिल्वपत्र, कदम, चंपा और राखी बेल के पांच पौधे लगाए। शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में संचालित ‘हरियालो राजस्थान’ अभियान प्रदेश में हरियाली बढ़ाने और सौंदर्यकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। इसका उद्देश्य जनभागीदारी से पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना तथा भावी पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं हरित परिवेश सुनिश्चित करना है। उन्होंने डीआईपीआर के समस्त कार्मिकों को स्वच्छ पर्यावरण के प्रति संकल्पित होकर हरियालो राजस्थान अभियान में बढ़ चढ़कर भागीदारी निभाने के लिए प्रेरित किया।

डीआईपीआर परिसर में इस अवसर पर मुख्य लेखाधिकारी कौशल्या सांकृत्य, संयुक्त निदेशक (प्रशासन) मनमोहन हर्ष तथा सहायक निदेशक श्रीमती कविता जोशी सहित विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारियों ने भी पौधारोपण किया।
उल्लेखनीय है कि ‘हरियालो राजस्थान’ अभियान का उद्देश्य प्रदेश में हरित आवरण बढ़ाने के साथ पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनचेतना और जनभागीदारी को प्रोत्साहित करना है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Hariyalo Rajasthan Campaign: Information and Public Relations Commissioner Sharma Plants Saplings at DIPR Complex
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: haryalo rajasthan, tree plantation, rajasthan government, dipr jaipur, environment conservation, green rajasthan, plantation drive, rakesh sharma, jaipur news, environmental awareness, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved