• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

राज्यपाल ने डॉ. पीयूष त्रिवेदी की पुस्तक "एक्यूप्रेशर" का राजभवन में किया लोकार्पण

Governor launches Dr. Piyush Trivedi book Acupressure at Raj Bhavan - Jaipur News in Hindi

जयपुर। राजस्थान के प्रसिद्ध एक्यूप्रेशर एवं मर्म चिकित्सा विशेषज्ञ डॉ. पीयूष त्रिवेदी द्वारा लिखित पुस्तक "एक्यूप्रेशर" का लोकार्पण बुधवार को राजभवन में आयोजित गरिमामयी समारोह में राजस्थान के राज्यपाल महोदय के कर-कमलों द्वारा किया गया।

डॉ. त्रिवेदी राजस्थान आयुर्वेद चिकित्साधिकारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष हैं। पिछले 30 वर्षों से वे एक्यूप्रेशर सेवा समिति के माध्यम से बिना दवा के एक्यूप्रेशर एवं मर्म चिकित्सा द्वारा हजारों रोगियों का उपचार कर रहे हैं। उनके नाम *"दुनिया का सबसे छोटा एक्यूप्रेशर इंस्ट्रूमेंट" का विश्व रिकॉर्ड भी दर्ज है। समारोह को संबोधित करते हुए राज्यपाल महोदय ने डॉ. त्रिवेदी के कार्य की सराहना की। उन्होंने कहा कि एक्यूप्रेशर जैसी वैकल्पिक चिकित्सा पद्धति आमजन के लिए वरदान है। "एक्यूप्रेशर" जैसी पुस्तकें लोगों को अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करेंगी और स्वस्थ राजस्थान के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।
इस अवसर पर राज्यपाल ने डॉ. त्रिवेदी को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।
डॉ. त्रिवेदी ने बताया कि इस पुस्तक में एक्यूप्रेशर के मूल सिद्धांतों, विभिन्न रोगों में उपयोगी दबाव बिंदुओं और घर पर किए जाने वाले सरल उपचारों का विस्तृत वर्णन किया गया है। उनका उद्देश्य इस पुस्तक के माध्यम से एक्यूप्रेशर को घर-घर तक पहुंचाना है।
कार्यक्रम में चिकित्सा जगत के गणमान्य लोग, आयुर्वेद के प्रमुख चिकित्सक डा के पी सिंह,सीनियर डीएस सुशील कुमार माथुर शासन सचिवालय,पुस्तक के प्रकाशक अमित अग्रवाल एवं डॉ. त्रिवेदी के शुभचिंतक मित्र गण उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Governor launches Dr. Piyush Trivedi book Acupressure at Raj Bhavan
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: governor launches, dr piyush trivedi, book, acupressure, raj bhavan, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved