• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

आयुष को ढूंढते हुए सिविल डिफेंस टीम को होने लगा इंफेक्शन, अब सेना की ली जायेगी मदद

Finding AYUSH for the Civil Defense team, Infection, now Army will be taken to help - Jaipur News in Hindi

जयपुर। राजधानी के करतारपुरा इलाके में 25 अगस्त को सुबह तेज बारिश के दौरान कार समेत नाले में बह गए छात्र आयुष गर्ग का अब तक कोई सुराग नहीं लगा है। हैरानी की बात ये है कि प्रषासन ने आयुष को पता लगाने के लिए अपने सभी संसाधनों को जोर लगा दिया। लेकिन आयुष का कहीं कोई अता पता नही। मंगलवार को पांचवें दिन भी एसडीआरएफ,सिविल डिफेंस की टीम के साथ निगम, जेडीए और पुलिस प्रशासन के सभी अधिकारी युवक की तलाश में जुटे रहे। मामले की माॅनिटरिंग में जुटे एडीएम साउथ हरीसिंह मीना की मौजूदगी में नाले में बहे युवक की तलाश करते रहे। लेकिन उन्हें अभी तक सफलता हाथ नही लगी। सभी अधिकारी हैरान है कि आखिर आयुष करतारपुरा से बहकर कहां चला गया। एसडीआरएफ, सिविल डिफेंस, निगम, जेडीए और पुलिस प्रशासन के करीब सौ से ज्यादा लोग रेस्क्यू आॅपरेशन में जुटे हुए हैं। साथ ही ड्रोन कैमरा और स्निफर डाग्स की मदद भी ली जा रही है। खास बात ये है कि नाले में फैली गंदगी और जहरीले कीटों से रेस्क्यू आॅपरेशन में जुटी एसडीआरएफ व सिविल डिफेंस टीम को भी इंफेक्शन भी होने लगा है। लेकिन विपरीत परिस्थितियों के बाद भी पूरा आॅपरेशन संचालित किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि आयुष को ढूंढने के लिए अब सेना की मदद ली जायेगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Finding AYUSH for the Civil Defense team, Infection, now Army will be taken to help
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: finding ayush for the civil defense team, infection, now army will be taken to help, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved