जयपुर। राजधानी के करतारपुरा इलाके में 25 अगस्त को सुबह तेज बारिश के दौरान कार समेत नाले में बह गए छात्र आयुष गर्ग का अब तक कोई सुराग नहीं लगा है। हैरानी की बात ये है कि प्रषासन ने आयुष को पता लगाने के लिए अपने सभी संसाधनों को जोर लगा दिया। लेकिन आयुष का कहीं कोई अता पता नही।
मंगलवार को पांचवें दिन भी एसडीआरएफ,सिविल डिफेंस की टीम के साथ निगम, जेडीए और पुलिस प्रशासन के सभी अधिकारी युवक की तलाश में जुटे रहे। मामले की माॅनिटरिंग में जुटे एडीएम साउथ हरीसिंह मीना की मौजूदगी में नाले में बहे युवक की तलाश करते रहे। लेकिन उन्हें अभी तक सफलता हाथ नही लगी। सभी अधिकारी हैरान है कि आखिर आयुष करतारपुरा से बहकर कहां चला गया।
एसडीआरएफ, सिविल डिफेंस, निगम, जेडीए और पुलिस प्रशासन के करीब सौ से ज्यादा लोग रेस्क्यू आॅपरेशन में जुटे हुए हैं। साथ ही ड्रोन कैमरा और स्निफर डाग्स की मदद भी ली जा रही है। खास बात ये है कि नाले में फैली गंदगी और जहरीले कीटों से रेस्क्यू आॅपरेशन में जुटी एसडीआरएफ व सिविल डिफेंस टीम को भी इंफेक्शन भी होने लगा है। लेकिन विपरीत परिस्थितियों के बाद भी पूरा आॅपरेशन संचालित किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि आयुष को ढूंढने के लिए अब सेना की मदद ली जायेगी।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे