• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

सीएस चैलेंजर कप का उद्घाटन, सीएस ने खेला डीबी गुप्ता के साथ खेला टेनिस

CS Challenger Cup inauguration, played by CS played with DB Gupta - Jaipur News in Hindi

जयपुर। राज्य स्तरीय सिविल सेवा सी.एस चैलेन्जर कप टेनिस एवं द्वितीय राज्य स्तरीय सिविल सेवा सीएस चैलेन्जर कप बैडमिंटन खेल प्रतियोगिता का उद्घघाटन शुक्रवार को ओटीएस के लोन टेनिस कोर्ट में मुख्य सचिव अशोक जैन ने किया। इस अवसर पर जैन ने सभी प्रतिभागियों को शुभकामना देते हुए कहा कि खेलों से आपसी भाई चारे की भावना में वृद्धि होती है, खेल को खेल की भावना से ही खेला जाना चाहिए। मुख्य सचिव ने टूर्नामेन्ट के ’लोगो’ का भी विमोचन किया और बैलून छोडे़ मुख्य सचिव ने वित्त विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव डीबी गुप्ता के साथ टैनिस खेलकर प्रतियोगिता का शुभारम्भ किया। जिला कलक्टर सिद्धार्थ महाजन ने सभी अतिथियों का स्वागत किया और बताया कि प्रतियोगिता का आयोजन 08 से 10 दिसम्बर तक ओटीएस लोन टेनिस ग्राउन्ड एवं एसएमएस बेडमिंटन हॉल स्टेडियम में किया जायेगा। इस वर्ष टेनिस प्रतियोगिता में कुल 17 टीमों द्वारा भाग लिया जा रहा है, जिसमे 103 प्रतिभागी भाग ले रहे है, बेडमिंटन प्रतियोगिता में कुल 12 टीमों द्वारा भाग लिया जा रहा है, जिसमें 89 पुरूष प्रतिभागी तथा 12 महिला प्रतिभागी भाग ले रही है। कार्यक्रम की अध्यक्षता एचसीएम रीपा की महानिदेशक गुरजोत कौर ने इस अवसर पर युवा एवं खेल विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव जेसी महान्ति, वित्त शासन सचिव नवीन महाजन सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-CS Challenger Cup inauguration, played by CS played with DB Gupta
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: rajasthan news, jaipur news, cs challenger cup inauguration in jaipur, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved