• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

जनता से विश्वासघात कर सीएम गहलोत ने दिया दीपावली का तोहफा - सतीश पूनिया

CM Gehlot gave the gift of Deepawali - Jaipur News in Hindi

जयपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया ने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुये कहा कि भाजपा की सरकार ने जनता की मांग पर स्टेट हाईवे पर लगने वाले टोल को माफ किया था, लेकिन जनविरोधी गहलोत सरकार ने दोबारा टोल प्रारम्भ कर राज्य की जनता पर वित्तीय भार डाल दिया।
पूनियां ने कहा कि एक बड़ा वित्तीय भार छोटे वाहनों पर पड़ता था और समय भी खराब होता था। इसे देखते हुये भाजपा सरकार ने तत्कालीन मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे के नेतृत्व में राज्य की हजारों कि.मी. हाईवे पर टोल को राज्य की जनता की मांग पर माफ किया था, उस टोल को राज्य की कांग्रेस सरकार ने पुनः चालू कर राज्य की जनता से विश्वासघात कर दीपावली का जो तोहफा दिया है, उसका भारतीय जनता पार्टी पुरजोर विरोध करती है।
पूनियां ने कहा कि राज्य की अशोक गहलोत सरकार ने यह कहते हुये कि इससे हमे तीन सौ करोड़ की आय होगी और इससे हमे सड़कों के रख-रखाव करेंगे। जबकि जब भाजपा की सरकार थी तब ऐतिहासिक रूप से सड़के बनी थी। भाजपा की सरकार लगभग 18 वर्षों तक रहीं और करीब 64 हजार कि.मी. सड़कें बनी और उनका रख-रखाव भी हुआ।
पूनियां ने कहा कि कांग्रेस सरकार शुरूआती दिनों से ही भ्रम की स्थिति में है। हर निर्णय में सरकार के भीतर दो राय दिखती है। इनमें आपस में ही यह नहीं मालूम रहता कि यह निर्णय मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के या उपमुख्यमंत्री सचिन पायलेट के कहने से हो रहें है। हमने राजस्थान की जनता पर वित्तीय भार कम करने के लिये पेट्रोल-डीजल पर 4 प्रतिशत वेट कम किया था, लेकिन कांग्रेस की अशोक गहलोत सरकार ने पुनः पेट्रोल-डीजल पर टैक्स बढ़ाकर जनता से विश्वासघात किया और इसके विरोध में पेट्रोल पम्प बन्द रहें।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-CM Gehlot gave the gift of Deepawali
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bharatiya janata party state president satish poonia, cm ashok gehlot, cm rajasthan, satish poonia\r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar Rajasthan Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved